फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   14 kinds of Test rates of Covid fixed, lab operators will not be able to charge much

कोविड के 14 तरह के टेस्टों के रेट निर्धारित, ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे लैब संचालक

Tue, 18 May 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
14 kinds of Test rates of Covid fixed, lab operators will not be able to charge much
चरखी दादरी। जिलाधीश राजेश जोगपाल ने कोविड से संबंधित 14 प्रकार के टेस्ट के रेट निर्धारित कर दिए हैं। ये रेट जिले की सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों पर लागू होंगे।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि कुछ लैब एवं अस्पताल कोविड से संबंधित टेस्ट के लिए लोगों से बहुत ज्यादा पैसे ले रहे हैं। प्रशासन के संज्ञान में आने पर कोविड से संबंधित विभिन्न 14 प्रकार के टेस्ट के रेट निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

निर्धारित किए गए रेट के अनुसार सभी टेस्ट सहित एनएबीएच लैब एवं अस्पताल में आरटीपीसीआर सैंपल के लिए 500 रुपये और लैब से बाहर या मरीज के घर पर 700 रुपये रेट निर्धारित किया गया है। नॉन एनएबीएच लैब व अस्पताल के लिए भी यहीं रेट हैं। एनएबीएच लैब एवं अस्पताल में ट्रू नेट टेस्टिंग के लिए 1250 रुपये, रेपिड एंटिजन के लिए 500 रुपये, प्रोकेल्सीटोनिन के लिए 2125 रुपये, सीआरपी के लिए 350 रुपये, सीरम फ्रिटीन के लिए 465 रुपये, डी- डिमर के लिए 890 रुपये, आईएल-6 के लिए 2550 रुपये, एक्स-रे के लिए 300 रुपये, प्लेन सीटी चेस्ट के लिए 1950 रुपये, एचआरसीटी चेस्ट के लिए 2440 रुपये, एलएफटी-केएफटी के लिए 1230 रुपये और एलडीएच के लिए 360 रुपये रेट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार एंटी बॉडी से संबंधित एलिजा टेस्टिंग के लिए 250 रुपये, आईजीजी आरईजीएम के लिए 450 रुपये, सीएलआईए के लिए 800 रुपये, स्पाइक प्रोटिन के लिए 900 रुपये का रेट निर्धारित किया गया है। नॉन एनएबीएच लैब व अस्पताल में रेपिड एंटिजन के लिए 500 रुपये, प्रोकैल्सीटोनिन के लिए 1900 रुपये, सीआरपी के लिए 250 रुपये, सीरम फ्रिटीन के लिए 450 रुपये, डी- डिमर के लिए 850 रुपये, आईएल-6 के लिए 2400 रुपये, एक्स-रे के लिए 300 रुपये, प्लेन सीटी चेस्ट के लिए 1950 रुपये, एचआरसीटी चेस्ट के लिए 2440 रुपये, एलएफटी-केएफटी के लिए 700 रुपये और एलडीएच के लिए 300 रुपये रेट निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार एंटी बॉडी से संबंधित एलिसा टेस्टिंग के लिए 250 रुपये, आईजीजी अरईजीएम के लिए 450 रुपये, सीएलआईए के लिए 700 रुपये, स्पाइक प्रोटिन के लिए 800 रुपये का रेट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed