फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   13 sewer manholes overflowing in five streets, people shouted slogans

पांच गलियों में 13 सीवर मैनहोल कर रहे ओवरफ्लो, लोगों ने की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
13 sewer manholes overflowing in five streets, people shouted slogans
सीवर ओवरफ्लो के चलते विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते वार्ड 14 के लोग। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। वार्ड 14 की पांच गलियों में छह माह से सीवर की समस्या बनी हुई है। इनमें से दो गलियां तो ऐसी हैं, जिनमें डेढ़ से दो फुट तक पानी भरा हुआ है। सीवर समस्या के चलते पांच गलियों में बने 150 घरों के 500 से अधिक लोग परेशान हैं। इन गलियों में करीब 30 सीवर मैनहोल है, जिनमें से 13 ओवरफ्लो हो रहे हैं और दूषित पानी घरों के सामने भरा हुआ है। सीवर समस्या को लेकर वार्डवासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। निवर्तमान पार्षद उषा चौहान का कहना है कि छह बार शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है और ऑनलाइन शिकायत करने पर समस्या के समाधान का झूठा मैसेज भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

रविदास नगर में पिछले छह माह से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। विभाग से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सीवर समस्या को लेकर वार्ड के लोग भिवानी-महेंद्रगढ़ रोड पर जाम भी लगा चुके हैं। उस दौरान विभाग के अधिकारी ने मौके पर पहुंच जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। वार्ड के लोगों का कहना है कि सीवर लाइन ब्लॉक पड़ी हुई है और मैनहोल बैक मार रहे हैं।
विज्ञापन

वार्डवासी मोहन, श्यामली, संतोष, सुनीता, मंजीत, मुकेश, सचिन, अनिकेत, तुषार, विकास और शिवकांत ने बताया कि कई दिनों तक सीवर का दूषित पानी घरों के सामने भरा रहने के कारण इसमें मच्छर पनप रहे हैं और लोगों में बीमारियां फैलने अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी से वातावरण दुर्गंधमय बना हुआ है और यहां रहना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व विभाग के दो कर्मचारी आकर लकड़ी की फट्टी द्वारा ब्लॉकेज खोलने की खानापूर्ति कर चले गए और यहां स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्ड के लोगों का कहना है कि अगर विभाग जल्द ही समस्या का समाधान नहीं करता है तो वे दोबारा से कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वार्ड 14 में सीवर समस्या की शिकायत मिली है। बुधवार तक मशीन व कर्मचारी भेजकर सीवर लाइन ब्लॉकेज खुलवा दिए जाएंगे और समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा ।
संजीव त्यागी, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed