फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   13 new patients found in two days, dengue figure reached 253

दो दिन में मिले 13 नए मरीज, 253 पहुंचा डेंगू का आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
13 new patients found in two days, dengue figure reached 253
चरखी दादरी। पिछले दो दिनों में जिले के अंदर 13 लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। इसके साथ ही इस साल डेंगू मरीजों का आंकड़ा 253 पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों में 23 लोग डेंगू का शिकार बने हैं। डेंगू नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी भी सैंपलिंग लगातार जारी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को दस लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं जबकि तीन की रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि इस साल अब तक जिले में 253 डेंगू के मरीज मिले चुके हैं। दूसरी ओर अगर पिछले साल के आंकड़े की बात करें तो पांच नवंबर तक महज 102 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले थे। इस साल पिछले साल के मुकाबले करीब ढाई गुना अधिक मरीज मिल चुके हैं। पांच नवंबर तक दादरी जिले से डेंगू जांच के लिए 675 सैंपल लिए गए हैं और इस लिहाज से प्रत्येक पांच सैंपलों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed