{"_id":"662abd89c3384041580a9296","slug":"128-booths-will-be-changed-in-both-the-assembly-constituencies-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116781-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बदले जाएंगे 128 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बदले जाएंगे 128 बूथ
Fri, 26 Apr 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में इस बार 128 मतदान बूथ बदले जाएंगे। इनमें दादरी हलके के 90 तो बाढड़ा हलके के 38 बूथ शामिल है। जिला चुनाव कार्यालय की ओर से इनके प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजे गए थे जिनकी मंजूरी मिल चुकी है। अहम बात ये रहेगी कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर मूलभभूत सुविधाएं मुहैया रहेंगी।
बता दें कि दादरी जिले में दादरी और बाढड़ा दो विधानसभा क्षेत्र हैं। दोनों क्षेत्रों में मतदान के लिए 482 केंद्र हैं। वहीं, जिले में कुल मतदाता 4.02 लाख हैं। अधिकारियों ने करीब दो माह पहले ही मतदान केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया था। निरीक्षण के दौरान करीब 27 फीसदी बूथों को बदलने की कार्ययोजना तैयार की गई और इसके बाद प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया।
बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के 39 मतदान केंद्रों को बदलने की स्वीकृति मिल चुकी है। इसी प्रकार दादरी विधानसभा क्षेत्र में 90 बूथों को बदलने की सिफारिश की गई है। वहीं, अधिकारियों की मानें तो भवन कंडम होने और जगह की कमी के चलते मतदान केंद्र बदलने की सिफारिश उच्चाधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
प्रशासन तैयारियों को दे रहा अंतिम रूप
चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर लगातार अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रही हैं। वहीं, प्रशासन आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर भी सख्त नजर आ रहा है।
हर बूथ पर महिला कर्मचारी देगी सेवा
दादरी जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव संपन्न करवाने में इस बार महिला कर्मचारियों की भूमिका अहम रहेगी। उपायुक्त की मानें तो हर बूथ पर कम से कम एक महिला कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। वहीं, पिंक बूथों पर मतदान से लेकर सुरक्षा तक की कमान महिलाओं के हाथ में होगी।
8000 से ज्यादा मतदाताओं को मिलेगा घर से मतदान का विकल्प
इस बार दिव्यांग मतदाताओं और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर से मतदान का विकल्प मिलेगा। जिले की बात करें तो दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 85 वर्ष से अधिक उम्र के 5610 मतदाता हैं। इसी प्रकार बाढड़ा में 1234 और दादरी में 1202 दिव्यांग मतदाता हैं।