फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   12 special polling booths will be built for women, youth and disabled people

Charkhi Dadri News: महिलाओं, युवाओं और दिव्यांगों के लिए बनेंगे विशेष 12 मतदान बूथ

Thu, 16 May 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 16 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
12 special polling booths will be built for women, youth and disabled people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव में मतदान का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन अब तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इस बार चुनाव में जिले में 12 विशेष मतदान बूथ बनाए जाएंगे। इनमें से 6 पिंक, 4 यूथ और दो बूथ दिव्यांगों के होंगे।
पिंक बूथ पर चुनाव की सारी कमान महिलाओं के हाथ में रहेगी। यहां मतदान से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों के कंधों पर होगी। दादरी विधानसभा क्षेत्र में 4 और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में दो पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इसी प्रकार दोनों विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दो-दो यूथ बूथ बनेंगे। यहां युवा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी जो शांतिपूर्वक व निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा दोनों विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांगों के लिए एक-एक विशेष बूथ भी बना जाएगा।
विज्ञापन

25 मई को जिले के 4,05,085 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2,13,806 पुरुष और 1,91278 महिला मतदाता हैं। जिले में एक मंगलामुखी समाज का मतदाता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला कर्मचारी चुनाव में निभाएंगी अहम भूमिका
जिले में स्टाफ की कमी के चलते जिला प्रशासन महिला कर्मचारियों की चुनाव में मदद लेगा। जिले की करीब 167 महिला कर्मचारियों की तैनाती बूथों पर की जाएगी। हालांकि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि महिला कर्मचारियों को शहर या समीपवर्ती गांवों के बूथों पर तैनात किया जाए। संभवत: दादरी ऐसा पहला जिला होगा, जहां महिला कर्मचारियों के कंधों पर चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी।


वर्सन:
जिले में 6 पिंक, 4 यूथ और 2 पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए जाएंगे। पिंक बूथ पर चुनाव संबंधी कमान महिला कर्मचारी ही संभालेंगी। महिलाएं कोई भी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं और दादरी जिले में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने में महिला कर्मचारियों की भी मदद ली जाएगी। - मनदीप कौर, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed