फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   12 people including four women found corona infected

Charkhi Dadri News: चार महिलाओं समेत 12 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 10 Apr 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
12 people including four women found corona infected
सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला।
चरखी दादरी। कोरोना ने जिले में फिर से दस्तक दे दी है। रविवार को लगातार दूसरे दिन भी जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। 12 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब कोरोना के 15 सक्रिय केस हो गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोरोना संक्रमित मिले लोगों के परिजनों के सैंपल भी लिए हैं। इन्हें जांच के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। इसकी पुष्टि कोरोना नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने की है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जहां कोरोना के तीन केस मिले थे तो वहीं रविवार को 12 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि रविवार को जिन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं उनमें चार महिलाएं भी हैं। डॉ. गौरव ने बताया कि रविवार को चरखी में दो, बौंदकलां में तीन, सांवड़ में दो, पैंतावास खुर्द में एक, मानकावास में दो, दादरी शहर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बौंदकलां में दो, मानकावास में एक और दादरी शहर में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन

वहीं, पिछले दो दिनों के कोरोना केस देखे तो अब बौंदकलां में चार, रानीला में दो, सांवड़ में दो, मानकावास में दो, चरखी में दो, दादरी शहर में दो और पैंतावास खुर्द में एक कोरोना केस सक्रिय हैं। नए केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सोमवार को संक्रमितों के घर पहुंचकर उनके परिजनों के सैंपल लेंगी और संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 200 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सिविल अस्पताल की मॉलीकुलर लैब बंद है और इसके चलते कोरोना जांच के लिए सैंपल बीपीएस खानपुर भेजे जा रहे हैं। वहां से 36 घंटे के अंदर रिपोर्ट आ रही है। फिलहाल करीब 200 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
- संसाधनों की कमी आ रही सैंपलिंग बढ़ाने में आड़े
पिछले दो दिनों से जिले में कोरोना केस मिल रहे हैं जबकि दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के पास संसाधनों की कमी है। इस समय विभाग के पास कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर किट नहीं है। इसके अलावा स्टाफ की भी कमी बनी है क्योंकि कोविड के दौरान रखे गए कर्मचारियों का अनुबंध खत्म हो चुका है। इसके अलावा जिले में विशेषज्ञों की कमी भी बरकरार है।


जिले में रविवार को 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना को हल्के में न लें और पूरी सावधानी बरतें। सोमवार व मंगलवार को कोरोना की तैयारियां परखने के लिए मॉक ड्रिल की जाएगी।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed