{"_id":"64402acb36a5227b5d0ba42d","slug":"12-people-including-8-women-found-corona-infected-10-recovered-charkhidadri-news-c-21-1-110956-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 8 महिलाओं समेत 12 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 10 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 8 महिलाओं समेत 12 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 10 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला।
चरखी दादरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी 12 नए केस सामने आए हैं। जिले में कोरोना के जो नए संक्रमित मिले हैं उनमें आठ महिलाएं हैं। दूसरी ओर बुधवार को 10 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए और इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ एवं कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने की है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को 12 नए केस मिले हैं। इसके अलावा दस संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल जिले में 12 कोरोना केस सक्रिय हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि बुधवार को विभाग की ओर से 219 सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 422 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। बुधवार को विभाग के पास 297 सैंपल की रिपोर्ट पहुंचीं जिनमें से 285 निगेटिव पाई गईं।
- यहां मिले कोरोना केस
डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि बुधवार को कादमा और बौंदकलां में दो-दो, अचीना, बड़राई और निहालगढ़ में एक-एक कोरोना केस मिला। इसके अलावा रामबास, मौड़ी, सांजरवास और शीशवाला समेत शहर के पुराने गोशाला क्षेत्र में एक-एक कोरोना केस मिला है।
विज्ञापन
बुधवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं जबकि 10 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में 12 सक्रिय केस हैं। लोगों से अपील है कि वे कोविड गाइडलाइन का पालन करे।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी