{"_id":"612154de8ebc3e79b90549a8","slug":"12-in-badhra-13-in-bound-kalan-and-two-mm-of-rain-in-the-city-charkhidadri-news-hsr609537614","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढड़ा में 12, बौंद कलां में 13 और शहर में दो एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढड़ा में 12, बौंद कलां में 13 और शहर में दो एमएम बारिश
विज्ञापन
बारिश के दौरान लोहारु रोड से गुजरते वाहन।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले के विभिन्न भागों में शनिवार दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही। शाम पांच बजे तक जिले के बौदकलां क्षेत्र में सबसे अधिक 13 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा बाढड़ा में 12 और शहर में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री और न्यूनतम में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार शाम से ही जिला में मौसम में बदलाव आ गया था। शनिवार को दिनभर रुक-रुक के बारिश होती रही। राजस्व विभाग के बारिश रिकार्डर एवं पटवारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के बौंद कलां खंड में सर्वाधिक 13 एमएम बारिश दर्ज की गई है। शहर में दो व बाढड़ा ब्लॉक में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने पर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। तापमान में काफी गिरावट आ गई है। इसके साथ ही बिजली की आपूर्ति में भी सुधार आया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम 29.6 डिग्री था। शनिवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 28.9 और न्यूनतम 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।
कृषि के लिए है फायदेमंद
बारिश से खरीफ सीजन की फसलों को फायदा पहुंचेगा। इस समय जिले में मुख्यत: कपास, ज्वार व बाजरा की बिजाई कर रखी है। किसान रामकुमार व शमशेर सिंह ने बताया बारिश सेे काफी फायदा पहुंचा है। इस समय और बारिश की जरूरत है ताकि अगली रबी की फसलों की बिजाई के लिए जमीन में नमी की मात्रा बनी रहे। कृषि अधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि बारिश फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है।