फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   12 illegal drinking water connections disconnected in Jhojhu Kalan

Charkhi Dadri News: झोझू कलां में 12 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे

Sat, 20 Jun 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
12 illegal drinking water connections disconnected in Jhojhu Kalan
चरखी दादरी। गांव झोझू कलां में जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता रामपाल व कनिष्ठ अभियंता कुणाल के नेतृत्व में जल संरक्षण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान 12 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे गए। खंड संयोजक दारा सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि दैनिक कार्यों जैसे नहाने, गाड़ी धोने, कपड़े धोने आदि में खुले नल या मोटर का प्रयोग करने के बजाय बाल्टी व गिलास का प्रयोग करना चाहिए।

उन्होंने अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी पेयजल का संयमित प्रयोग करने की सलाह दी। इस दौरान पेयजल की बर्बादी का कारण बन रहे 12 अवैध कनेक्शन काटे गए। नल पर टोंटी नहीं लगाने पर नोटिस जारी किए गए। फीटर गजे सिंह ने बताया कि जब तक गांव में सभी अवैध कनेक्शन नहीं कट जाते तब तक यह अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर पंप ऑपरेटर कपिल, जितेंद्र, सोमबीर, संजय, पंकज, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed