फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   12 hours electric problem

Charkhi Dadri News: पावर सब स्टेशन के सीटी में धमाका, 8 फीडरों की 12 घंटे बत्ती रही गुल

Mon, 30 Dec 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 30 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
12 hours electric problem
बिजली फॉल्ट खोजने में जुटी बिजली निगम की टीम। संवाद
प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित ट्रांसफार्मर में आई खराबी दूर करने में बिजली निगम को लगे 12 घंटे, दोपहर दो बजे के बाद एक-एक कर चालू की गई फीडरों की बिजली आपूर्ति
- करीब 13 हजार उपभोक्ताओं को लंबे बिजली कट के चलते झेलनी पड़ी परेशानी, करंट ट्रांसफर बदलने के बाद बिजली समस्या हुई दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रेलवे रोड स्थित पावर सब स्टेशन के सीटी यानी करंट ट्रांसफर डिवाइस में धमाका होने से तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते 8 फीडरोंं की बिजली आपूर्ति करीब 12 घंटे बाधित रही। दोपहर बाद तक बत्ती गुल रही। इससे विभिन्न बाजारों का कारोबार प्रभावित रहा।
वहीं, दोपहर बाद बिजली निगम की टीम ने करंट ट्रांसफर डिवाइस को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की। इससे पहले लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
चरखी स्थित बीबीएमबी से दादरी शहर के रेलवे रोड स्थित बिजली सब स्टेशन में आपूर्ति की जाती है। इसके बाद 8 फीडरों के जरिये बिजली आपूर्ति शहरी क्षेत्र समेत इनसे जुड़े गांवों में दी जाती है। रविवार रात करीब ढाई बजे महेंद्रगढ़ फीडर में धमाका हो गया। इसके साथ ही सभी फीडर ठप हो गए। निगम की फॉल्ट रिमूविंग टीम तत्काल जांच में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद पता चला कि बिजली सब स्टेशन में लगे सीटी यानी करंट ट्रांसफर डिवाइस में खराबी आई है। इससे फीडरों में आगे करंट नहीं दौड़ पा रहा है।
विज्ञापन

अलसुबह ही निगम की टीम ने दोबारा कवायद शुरू की और सीटी बदलने में दोपहर करीब तीन बज गए। इसके बाद सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं, फॉल्ट खोजने में निगम के करीब पंद्रह कर्मचारी जुटे रहे और लंबी जद्दोजहद के बाद ही वह बिजली आपूर्ति बहाल कर पाए। इससे पहले लोगों की रात अंधेरे में कटी जबकि घरों में सुबह के कार्य प्रभावित होने से लोगों की दिनचर्या बिगड़ी रही। दूसरी ओर बिजली पर निर्भर विभिन्न बाजारों के कारोबार प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 13,000 उपभोक्ताओं ने झेली परेशानी
शहर स्थित पावर सब स्टेशन के जरिये करीब 13 हजार उपभोक्ताओं के प्रतिष्ठानों में बिजली आपूर्ति की जाती है। सीटी में फॉल्ट आने से एकसाथ सभी फीडर काम करना बंद कर गए। करीब 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई और इससे पहले उपभोक्ताओं को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। वहीं, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी बत्ती गुल होने का असर नजर आया।
- इन फीडर्स में नहीं दौड़ पाया करंट
सीटी उपकरण खराब होने से रावलधी, दादरी, घिकाड़ा रोड, चंपापुरी, वाटर वर्कस, महेंद्रगढ़ रोड, समसपुर व बस स्टैंड रोड फीडर में करंट नहीं दौड़ पाया। कुछ फीडरों में 12 घंटे तो कुछ में इससे कुछ ज्यादा देर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि, दोपहर साढ़े 3 बजे के बाद सभी बिजली फीडर्स की आपूर्ति बहाल हो गई।
- हेल्पाइन नंबर पर घनघनाते रहे फोन
बिजली निगम के शिकायत केंद्र में फोन के माध्यम से 200 से अधिक उपभोक्ताओं ने बत्ती गुल होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा निगम के हेल्पाइन नंबर पर 170 शिकायतें आईं। वहीं, करीब 100 शिकायतें शिकायत निवारण केंद्र पर भी पहुंचीं। ओवरऑल बात करें तो बिजली आपूर्ति बहाल होने तक निगम के हेल्पलाइन नंबर पर उपभोक्ताओं के फोन घनघनाते रहे।
- पेयजल आपूर्ति हुई प्रभावित, पानी भरने से वंचित रह गए लोग
दो दिन पहले ही लंबे इंतजार के बाद जिले की नहरों में पानी आया है। इससे पहले जिले में पिछले 10 दिनों से पेयजल संकट बना हुआ था। वहीं, सोमवार को बिजली फॉल्ट आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई और पानी न भर पाने के कारण कई घरों में पेयजल संकट बरकरार है।

- दुकानदार बोले : कामकाज रहा ठप, लौटे ग्राहक
पूर्ण मार्केट में मोबाइल शॉप संचालक संदीप फोगाट, मनजीत फोगाट, मनजीत कुमार, रघु वर्मा, सुमेर व सुरेन आदि ने बताया कि लंबे समय तक बिजली बाधित रही। इससे दोपहर तीन बजे तक कामकाज ठप रहा। दुकानों पर आए ग्राहकों को मजबूरीवश वापस भेजना पड़ा।


वर्सन:
करंट ट्रांसफर डिवाइस में फाॅल्ट आ गया था। इससे फीडर्स की बिजली आपूर्ति बंद रही। इसका पता चलते ही एफआरटी ने अपने प्रयास शुरू कर दिए थे। सोमवार दोपहर बाद तक उपकरण की खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
-गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
फोटो 30
बिजली फॉल्ट खोजने में जुटी बिजली निगम की टीम। संवाद
फोटो 31
एक्सईएन अविनाश यादव और एसडीओ गौरव कुमार टीम से फॉल्ट की जानकारी लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed