फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1193 children of 12 to 14 years were vaccinated

12 से 14 वर्ष के 1193 बच्चों को लगाया टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
1193 children of 12 to 14 years were vaccinated
चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग का जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाने पर फोकस है। इसके तहत ही विभाग ने इस आयुवर्ग के 1193 बच्चों समेत शनिवार को 1325 लोग कवर किए। शनिवार को 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया और सबसे अधिक वैक्सीनेशन बाढड़ा पीएचसी पर हुआ।
विज्ञापन

जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि फिलहाल चार अलग-अलग कैटेगरी में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। एक कैटेगरी 12 से 14 आयुवर्ग की है तो दूसरी कैटेगरी में 14 से 17 आयुवर्ग के किशोरों को कवर किया जा रहा है। तीसरी कैटेगरी में एहतियाती डोज लगाई जा रही है, जबकि चौथी कैटेगरी में अन्य सभी को कवर किया जा रहा है। शनिवार को जिले में 24 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई। 14 से 17 आयुवर्ग में 13 किशोरों को पहली और 62 को दूसरी डोज लगाई गई। डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1208 को पहली और 93 को दूसरी डोज लगाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक वैक्सीन की 839901 डोज लगाई जा चुकी हैं। 427412 लोगों को पहली और 406472 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

यह रही स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की स्थिति
शनिवार को सिविल अस्पताल में 58, बौंदकलां में 121,अचीना में 100, इमलोटा में 20, रानीला में 20, सांवड़ में 160, झोझूकलां में 70, बलकरा में 60, संतोकपुरा में 28, मानकावास में 12, माई कलां में 120, बाढड़ा में 340, हड़ौदी में 20, कादमा में 113 और छपार में 83 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शनिवार को मातृ-शिशु अस्पताल और गोपी सीएचसी में वैक्सीनेशन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 से 14 आयुवर्ग में अब तक 1453 किशोर कवर किए जा चुके हैं। शनिवार को 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ और विभागीय टीमों ने 1325 लोगों को कवर किया। - डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed