फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   110 applied for admission in six colleges on the last day

दाखिला के लिए अंतिम दिन छह कॉलेजों में 110 ने किया आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
110 applied for admission in six colleges on the last day
चरखी दादरी। यूजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए सोमवार आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। जिले के छह कॉलेजों में अंतिम दिन 110 आवेदन आए। यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए सोमवार को जनता कॉलेज में 23 आवेदन आए जबकि 54 आवेदनों की जांच की गई। एपीजे कन्या कॉलेज में सोमवार को 20 आवेदन आए और यहां सभी आवेदनों की जांच का कार्य पूरा कर लिया है। अब 11 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होनी है।
विज्ञापन

जनता पीजी कॉलेज में सोमवार शाम तक सर्वाधिक 2204 आवेदन पहुंचे हैं। बीए प्रथम वर्ष मेें 1566 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। इसी प्रकार बीएससी प्रथम वर्ष में 390 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। बीकॉम में 160 सीटों के लिए 132 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बीएससी मेडिकल संकाय में 116 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बाढड़ा स्थित महिला कॉलेज में अब तक 732 आवेदन आए हैं। सोमवार को बाढड़ा कॉलेज में 15 ने आवेदन किया। प्राचार्य डॉ. सूबे सिंह ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में आवेदन 614, बीएससी में 98 आवेदन, बीकॉम में 20 आवेदन आए हैं। इसके अलावा मांढ़ी कॉलेज में अब तक 612 आवेदन पहुंचे हैं और सोमवार को यहां महज छह ने आवेदन किया। मांढ़ी कॉलेज में बीए में 160 सीटों के लिए 596 आवेदन और बीकॉम में 80 सीटों के लिए 16 आवेदन आए हैं। झोझूकलां महिला महाविद्यालय समेत बौंदकलां कॉलेज में करीब 36 आवेदन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed