फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   11 thousand quintals of wheat reached the market, 6 thousand quintals were purchased

Charkhi Dadri News: 11 हजार क्विंटल गेहूं पहुंचा मंडी, 6 हजार क्विंटल की हुई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 thousand quintals of wheat reached the market, 6 thousand quintals were purchased
चरखी दादरी। दादरी मंडी में लगातार दूसरे दिन भी गेहूं की आवक और खरीद कार्य जारी रहा। एक दिन में मंडी परिसर में करीब 11 हजार क्विंटल गेहूं पहुंचा जिसमें से एजेंसी ने 6 हजार क्विंटल की खरीद की। खरीद एजेंसी अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम तक जिले के खरीद केंद्रों पर 41 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है जिसमें से 22952 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

दादरी मंडी की बात करे तो वीरवार से गेहूं की खरीद शुरू हुई। वीरवार को दादरी मंडी में रात आठ बजे तक गेहूं खरीद की गई और पहले ही दिन एजेंसी ने किसानों से 12851 क्विंटल गेहूं खरीदा। वहीं, दूसरे दिन शुक्रवार को दादरी मंडी में 6 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन

एजेंसी अधिकारी के अनुसार बाढड़ा में 3391 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है जबकि झोझूकलां केंद्र में अब तक किसानों से 710 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। फिलहाल जिले के पांच केंद्रों पर गेहूं की आवक व खरीद नहीं हुई है। अगले दो-तीन दिन में आवक और खरीद और जोर पकड़ने की उम्मीद है और इसके मद्देनजर खरीद एजेंसी ने सरसों का उठान शुरू करवा दिया है। शुक्रवार तक दादरी मंडी से करीब दस हजार क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आवक की अपेक्षा खरीद की रफ्तार धीमी
मंडी में शुक्रवार को 492 किसानों ने गेट पास कटवाए। शुक्रवार देर शाम तक मंडी में 41 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई। मंडी में आवक और खरीद के आंकड़े देखे तो खरीद की रफ्तार आवक के मुकाबले धीमी है और खरीद एजेंसी व प्रशासन को इसे गति देने की जरूरत है।
- गोदाम में गेहूं पहुंचने के बाद होगा किसानों का भुगतान
दादरी मंडी में फिलहाल सरसों का ही उठान कार्य चल रहा है जबकि गेहूं का उठान कार्य शुरू नहीं हुआ है। गेहूं के उठान में होने वाली देरी का असर सीधे तौर पर भुगतान पर पड़ेगा। गोदामों में गेहूं पहुंचने के बाद ही एजेंसी की ओर से किसानों को भुगतान राशि जारी की जाएगी।


शुक्रवार को मंडी में 12 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई और एजेंसी ने करीब 6000 क्विंटल गेहूं खरीदा। आवक और खरीद ने अब जोर पकड़ लिया है। जल्द ही गेहूं का उठान भी करवा दिया जाएगा।
संदीप देशवाल, परचेज मैनेजर, हैफेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed