फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   11 people found corona positive

छह महिलाओं समेत 11 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 18 Nov 2020 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
11 people found corona positive
जिले में मंगलवार को 11 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। संक्रमित महिलाओं में से दो दादरी शहर और चार अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं। वहीं, मंगलवार को 12 संक्रमितों को डिस्चार्ज भी किया गया। 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने अैर 12 संक्रमितों के स्वस्थ होने की पुष्टि सीएमओ सुदर्शन पंवार ने की है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि नए केस सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 1192 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में दस कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि 930 स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 252 संक्रमित अभी उपचाराधीन हैं। मंगलवार शाम तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 69805 सैंपल लिए हैं जिनमें से 3100 की रिपोर्ट लंबित है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 944 सैंपल लिए गए। सीएमओ ने बताया कि आठ संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर की गांधी नगर कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, नांधा निवासी 66 साल के व्यक्ति, खेड़ी बूरा निवासी 78 साल के व्यक्ति, सब्जी मंडी क्षेत्र निवासी 57 साल के व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके अलावा हंसावास खुर्द निवासी 30 साल की महिला, शहर के छोटी बाजारी क्षेत्र निवासी 31 साल की महिला, पैंतावास कलां निवासी 46 साल की महिला, पांडवान निवासी 42 वर्षीय महिला, वेयर हाउस के समीप रहने वाली 55 साल की महिला और बधवाना निवासी 34 साल की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed