{"_id":"665dfe3e63bd18e1010da9e5","slug":"11-additional-transformers-had-to-be-installed-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-118514-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लोड बढ़ा तो हांफ गए ट्रांसफार्मर, लगाने पड़े 11 अतिरिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लोड बढ़ा तो हांफ गए ट्रांसफार्मर, लगाने पड़े 11 अतिरिक्त
Mon, 03 Jun 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। भीषण गर्मी में लोड बढ़ने पर शहर के विभिन्न भागों में लगे बिजली ट्रांसफार्मर हांफ गए। इसके चलते विभिन्न कॉलोनियों में बिजली संकट गहरा गया। 16 दिनों में लोगों ने चार जगहों पर सड़क मार्ग जाम किए। लोगों के आक्रोश और लोड बांटने के लिए बिजली निगम को शहर में 11 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने पड़े हैं।
निगम अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को लोड की वजह से होने वाले बिजली फॉल्ट से छुटकारा दिलाने के लिए नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाए हैं। शहर में 12 बिजली फीडर हैं और इस समय प्रति माह खपत 155 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। गत वर्ष मई में खपत का आंकड़ा 110 लाख यूनिट था।
लोड बढ़ने पर शहर के विभिन्न भागों में कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। सुबह-शाम के समय कम वोल्टेज की ज्यादा समस्या बनी रहती है। इसका असर शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ता है। शहर में रेलवे रोड व चरखी पावर सब स्टेशन के जरिये बिजली आपूर्ति होती है। रेलवे रोड पावर सब स्टेशन की क्षमता 32 एमवीए है। शहर में करीब 22,000 बिजली उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
63 से 200 केवीए क्षमता के लगाए ट्रांसफार्मर
बिजली निगम ने शहर के विभिन्न भागों में 11 नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इनकी क्षमता क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग है। कहीं 100 तो कहीं 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इतना ही नहीं निगम ने नई केबल व कंडक्टर भी लगाए हैं।
इन क्षेत्रों में लगाए गए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
निगम ने हाल ही में शहर में तंबाकू फैक्टरी क्षेत्र में 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया है। इसी प्रकार पूर्ण बाग बस स्टैंड रोड, पुरानी गोशाला क्षेत्र, छोटी बाजारी, सरदार झाड़ू सिंह चौक, एमसी कॉलोनी, कृषि विज्ञान केंद्र आदि भागों में 11 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
60 कर्मचारियों की छुट्टी की रद्द
शहर में बिजली संकट गहराने से लोगों में रोष है और वे सड़क मार्ग जाम कर अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में बिजली फॉल्ट ठीक करने को लेकर बिजली निगम ने 60 कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है ताकि मैन पावर की कमी न रहे।
लोड बढ़ने के चलते फॉल्ट आ रहे थे और इस समस्या से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने पड़े। अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 11 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। - गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।