फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   105 sweepers vacancy

Charkhi Dadri News: 21 वार्डाें के लिए लगाए जाएंगे 105 सफाई कर्मचारी

Thu, 09 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 09 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
105 sweepers vacancy
एचकेआरएनएल के तहत की जाएगी भर्ती, पार्षदों के मुहर लगाने के बाद प्रस्ताव मुख्यालय भेजने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नगर परिषद की ओर से 105 सफाई कर्मचारी लगाए जाएंगे। इनकी भर्ती एचकेआरएनएल के तहत होगी। प्रति वार्ड 5 कर्मचारी दिए जाएंगे। नगर परिषद सदन की बैठक में यह एजेंडा पास हो चुका है। अब प्रस्ताव मुख्यालय भेजने की तैयारी है। वहां से स्वीकृति मिलते ही आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
शहर में 21 वार्ड हैं। आबादी करीब 80 हजार है। शहर में करीब 1200 से अधिक गलियां हैं। वार्डाें की गलियों, बाजारों और मुख्य मार्गाें की सफाई के लिए नगर परिषद के पास फिलहाल 192 कर्मचारी हैं। काम के दबाव के लिहाज से कम से कम 250 कर्मचारी होने चाहिए। अब जल्द ही नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की कमी दूर होने जा रही है। इसके तहत 105 कर्मचारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, सात जनवरी को आयोजित नगर परिषद सदन की बैठक में नगर पार्षद प्रति वार्ड 5 सफाई कर्मचारी भर्ती करने पर सहमति जता चुके हैं। नए कर्मचारी भर्ती होने के बाद नगर परिषद के पास 297 सफाई कर्मी हो जाएंगे। इसका फायदा शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर पड़ेगा। कर्मचारियों की कमी दूर होने से सड़कें व गलियां चकाचक रहेंगी जबकि नगर परिषद अधिकारी नाइट स्वीपिंग भी करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निदेशालय की स्वीकृति पर भर्ती निर्भर
सदन में प्रस्ताव पास होने के बाद अब नगर परिषद अधिकारी एचकेआरएनएल पर कर्मचारी लगाने के लिए पोर्टल के माध्यम से निदेशालय प्रस्ताव भेजेंगे। इसमें बैठक में बनी सहमति का हवाला भी दिया जाएगा। इसके बाद निदेशालय की स्वीकृति पर भर्ती निर्भर करेगी। अधिकारियों की मानें तो जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास रहेगा।


वर्सन:
एचकेआरएनएल के तहत प्रति वार्ड 5 कर्मचारी रखने की योजना है। सदन में प्रस्ताव पास हो चुका है। अब प्रस्ताव निदेशालय भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलते ही योजना को सिरे चढ़ा दिया जाएगा।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद
फोटो 20
शहर के लोहारू रोड पर स्वीपिंग मशीन से सफाई करती नगर परिषद की टीम। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed