फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   104 trees 124 pole fell down in storm

Charkhi Dadri News: 20 मिनट की आंधी ने मचाई खूब तबाही,104 पेड़, 124 बिजली के खंभे व 3 ट्रांसफार्मर गिरे

Fri, 23 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 23 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
104 trees 124 pole fell down in storm
सड़क के बीच बाधित बने पेड़ को जेसीबी की मदद से हटवाते वन विभाग के कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बुधवार की शाम आई आंधी ने जिले में जमकर तबाही मचाई। करीब 20 मिनट की आंधी में 104 पेड़, 124 बिजली के खंभे और 3 ट्रांसफार्मर गिर गए। इससे बिजली और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कुछ जगहों पर वीरवार सुबह तक बिजली और यातायात व्यवस्था बहाल हो पाई। जिलेवासियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
जिले में बुधवार शाम को 7:40 बजे तेज आंधी आई। करीब 20 मिनट तक आंधी जारी रही। इससे विभिन्न जगहों पर पेड़ उखड़कर और टूटकर सड़कों पर गिर गए। इससे जिले के मुख्य और संपर्क मार्गाें की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

वहीं, वाहन चालकों को घूमकर लंबी दूरी तय करते हुए दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 124 पेड़ गिरने की जानकारी प्राप्त हुई है। सड़कों पर गिरे पेड़ों को टीमों ने हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, आंधी से बिजली निगम को करीब साढ़े 9 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है। बुधवार रात ही निगम के कर्मचारी बाधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने में लग गए थे।

शहर समेत कई गांवों में तो रात को ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। कुछ गांवों में वीरवार सुबह तक बाधित आपूर्ति बहाल हो पाई।
आंधी से तकरीबन सभी गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही। निगम के अधिकारियों ने बताया कि 124 बिजली के खंभे और तीन ट्रांसफार्मर गिरने से आपूर्ति में व्यवधान आया। आंधी थमते ही फॉल्ट रिमूविंग टीमों ने लाइनों की पेट्रोलिंग कर फॉल्ट खोजने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed