फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   102 bag dap distributed

Charkhi Dadri News: जिले के किसानों में 102 बैग डीएपी खाद वितरित, 500 बैग और पहुंचे

Fri, 17 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
102 bag dap distributed
पुरानी अनाज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र में पर्ची कटवाते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पुरानी अनाज मंडी स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में वीरवार को 102 बैग डीएपी वितरित की गई। गत तीन दिनों के दौरान सोसायटी की ओर से किसानों को 3100 बैग वितरित किए जा चुके हैं।
वीरवार को केंद्र पर 500 बैग डीएपी और पहुंची है। इनका वितरण शुक्रवार को किया जाएगा। वीरवार को खाद की मात्रा कम होने की वजह से भीड़ नहीं रही। गत दो दिनों के दौरान डीएपी लेने के लिए काफी भीड़ रही थी।
विज्ञापन

जिले में रबी सीजन में डीएपी आठ हजार व यूरिया 14 हजार एमटी की जरूरत है। इस समय सरसों की फसल की बिजाई शुरू होने पर खाद की मांग ज्यादा बनी हुई है। डीएपी की आवक भी पर्याप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी जमींदारा सोसायटी कार्यालय में खाद का वितरण सुबह नौ बजे शुरू किया जाएगा। किसानों को वरीयता क्रम से खाद बांटी जा रही है। वीरवार को 102 बैग खाद वितरित की गई। जमीन के विवरण के अनुसार खाद का वितरण किया जा रहा है।

जमींदारा सोसायटी कार्यालय में जगह की कमी होने की वजह से पर्ची कटने के बाद नई अनाज मंडी से किसान को खाद का बैग उपलब्ध कराया जाता है। गत तीन दिनों में 550 किसानों को डीएपी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed