{"_id":"61acfe28c5e9ac4c5c5034b3","slug":"1004-candidates-gave-the-exam-of-rule-134a-85-remained-absent-charkhidadri-news-hsr6186609120","type":"story","status":"publish","title_hn":"1004 परिक्षार्थियों ने दी नियम 134 ए की परीक्षा, 85 रहे गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1004 परिक्षार्थियों ने दी नियम 134 ए की परीक्षा, 85 रहे गैर हाजिर
विज्ञापन
चरखी दादरी। नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 1004 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 85 छात्र गैर हाजिर रहे। परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्रों पर जहां भीड़ लगी थी, वहीं शिक्षा विभाग भी अलर्ट नजर आया। शिक्षा विभाग के अधिकारी सभी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
रविवार को हुई नियम 134ए की प्रवेश परीक्षा के लिए सुबह से ही दादरी, बाढड़ा और बौंद ब्लॉक के परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की भीड़ लगी थी। परीक्षा दूसरी से नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए हुई। जिनके लिए 1089 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। शिक्षा विभाग की ओर से इस परीक्षा के लिए 31 अध्यापक व आठ सुपरिंटेंडेंट की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा केंद्र पर एक एसआई, दो एएसआई व आठ पुलिस कर्मी तैनात रहे।
डीईओ जयप्रकाश संभरवाल ने बताया कि आवदेन जमा के बाद योग्य छात्रों की सूची तैयार की गई थी। रविवार को जिले के तीन स्कूलों में एसेसमेंट परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए नगर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, बाढड़ा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और बौंद कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए। उन्होंने बताया कि बाढड़ा ब्लॉक से महज 107 आवेदन आए थे और इनमें से 98 छात्रों ने यह परीक्षा दी और 9 अनुपस्थित रहे। वहीं, दादरी ब्लॉक में विभाग के पास से 601 आवेदन आए थे, जिनमें से 556 बच्चे परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 45 अनुपस्थित रहे। बौंदकलां ब्लॉक से विभाग के पास 381 आवेदन आए थे। इनमें से 350 बच्चों ने परीक्षा दी और 31 अनुपस्थित रहे। दोपहर 12 बजे परीक्षा संपन्न हुई। डीईओ जेपी संभावाल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जल्द ही उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
...
बाक्स: सख्ती के बीच हुई परीक्षा -
134 ए परीक्षा लेने के लिए शिक्षा विभाग ने दूसरी से पांचवीं कक्षा के लिए जेबीटी, छठी कक्षा से आठवीं के लिए टीजीटी और नौवीं कक्षा के लिए पीजीटी अध्यापकों को लगाया था। डीईओ कार्यालय से एक टीम निरीक्षण करती रही। राजकीय कन्या स्कूल दादरी में 11 बजे ही अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंच गए थे। परीक्षा से पूर्व सेंटर से स्कूल में लगी अभिभावकों की भीड़ को हटाने में पुलिस के साथ शिक्षकों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। सभी को हटाने के बाद ही परीक्षा करवाई गई।
...........
वर्जन:::
डीईओ जयप्रकाश संभरवाल ने बताया कि आवदेन जमा करने के बाद योग्य छात्रों की सूची तैयार की गई थी। रविवार को जिले के तीन स्कूलों में एसेसमेंट परीक्षा आयोजित की गई और परिक्षा शांति पूर्ण ली गई ।
जयप्रकाश संभ्रवाल, डीओ चरखी दादरी।
.......................
फोटो 14
राजकीय कन्य स्कूल में परिक्षा देते बच्चे ।
फोटो15
परिक्षा के लिए अपना रोलनंबर देखते बच्चे व अभिभावक ।
फोटो 16
परिक्षा के दौरान राजकीय कन्या स्कूल के बाहर लगी अभिभावकों की भीड़ ।
फोटो 17
134 ए के तहत परिक्षा देते कक्षा दूसरी के बच्चे ।
फोटो 18
परिक्षा से पूर्व अभिभावकों को बाहर निकालता पुलिसकर्मी ।