फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   10000 happy cards reached

Charkhi Dadri News: डिपो में पहुंचे 10,000 हैप्पी कार्ड और पहुंचे, अब रविवार को भी होगा वितरण

Wed, 13 Nov 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
10000 happy cards reached
दादरी बस स्टैंड से हैप्पी कार्ड प्राप्त करते लाभार्थी। संवाद
- योजना के तहत जिले से पहुंचे 75,000 आवेदन, 45,892 कार्ड तैयार होकर पहुंच चुके डिपो, 18 हजार का वितरण बाकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



चरखी दादरी। दादरी रोडवेज डिपो में 10,000 हैप्पी कार्ड और पहुंच गए हैं। वहीं, अब विभाग की ओर से रविवार को भी बस स्टैंड परिसर में काउंटर खुला रखकर कार्ड वितरण किया जाएगा। फिलहाल, जिले में करीब 18 हजार हैप्पी कार्ड का वितरण बाकी है। अधिकारियों की योजना है कि बनकर आए हैप्पी कार्ड जल्द वितरित कर दिए जाएं।

बस स्टैंड परिसर में दोबारा शुरू किए गए काउंटर से प्रतिदिन करीब 150 पात्र हैप्पी कार्ड प्राप्त कर रहे हैं। कार्ड वितरण पिछले करीब 10 दिन से जारी है। इस समय अवधि में 1500 पात्र अपने कार्ड प्राप्त कर चुके हैं। अब डिपो में करीब दस हजार नए हैप्पी कार्ड पहुंचे हैं। इसके मद्देनजर अधिकारियों ने स्टाफ को जल्द से जल्द वितरण का आदेश दे दिया है। दावा है कि जल्द ही वितरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




परिवहन विभाग ने मार्च माह में बीपीएल परिवार व एक लाख से कम आय वाले लोगों को 1000 किलोमीटर निशुल्क सफर करवाने के लिए हैप्पी कार्ड योजना का शुभारंभ किया था। इस दौरान जिले के 75,000 लोगों ने कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किए थे। विभाग के पास 65,892 कार्ड बनकर पहुंच चुके हैं। करीब 47 हजार से अधिक कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




- काउंटर पर ही एक्टिवेट किया जा रहा कार्ड

परिवहन विभाग ने हैप्पी कार्ड वितरण के लिए परिसर में स्पेशल काउंटर लगाकर 6 कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं। सभी कर्मचारी आवेदक के पास फोन कर सूचना देने के अलावा वितरण का कार्य भी कर रहे हैं। कार्ड देने के काउंटर पर तैनात कर्मचारी इसे एक्टिवेट करवा रहे हैं।


वर्सन:


10 हजार हैप्पी कार्ड और पहुंचे हैं। आवेदनकर्ता सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए तैयार हुए हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकता है। कार्ड वितरण और एक्टिवेट करने के लिए हमने काउंटर पर कर्मचारियों की नियुक्ति की हुई है।

-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो



फोटो 06

दादरी बस स्टैंड से हैप्पी कार्ड प्राप्त करते लाभार्थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed