{"_id":"6a5920a5a69f24d1720f8de6","slug":"100-year-old-post-office-poses-a-danger-threat-of-accident-looms-over-the-dilapidated-building-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1010-157787-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 100 साल पुराना डाकघर बना खतरा, जर्जर भवन पर मंडरा रहा हादसे का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 100 साल पुराना डाकघर बना खतरा, जर्जर भवन पर मंडरा रहा हादसे का साया
Thu, 16 Jul 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुराने डाकघर की छत पर उगा पीपल का पेड़।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के सरदार झाड़ू सिंह चौक के पास करीब 100 वर्ष पुराना डाकघर भवन अपनी जर्जर हालत के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। भवन की दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं जबकि कई स्थानों पर पीपल के पेड़ों की मोटी जड़ें चहारदीवारी से बाहर निकल आई हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते भवन की स्थिति और कमजोर हो गई है जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
कई वर्षों से भवन खाली
स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुराना डाकघर भवन कई वर्षों से खाली पड़ा है लेकिन इसके रखरखाव या मरम्मत की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। भवन के चारों ओर घनी आबादी है और यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। ऐसे में यदि भवन का कोई हिस्सा अचानक भरभराकर गिरता है तो जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।
दीवार में उगा पीपल का पेड़
लोगों का कहना है कि भवन की दीवारों और छत पर उगे पीपल के पेड़ों की जड़ें लगातार फैल रही हैं जिससे भवन की मजबूती प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर प्लास्टर झड़ चुका है और ईंटें बाहर दिखाई देने लगी हैं। बरसात के कारण दीवारों में बढ़ी नमी ने स्थिति को और अधिक चिंताजनक बना दिया है।
विज्ञापन
समाधान की मांग
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, नगर परिषद और डाक विभाग से मांग की है कि भवन का जल्द तकनीकी निरीक्षण कराया जाए। यदि भवन उपयोग के योग्य नहीं है तो उसे सुरक्षित तरीके से हटाकर नए भवन का निर्माण कराया जाए ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
केवल मिले आश्वासन
स्थानीय निवासी सुभाष डावरा, मुकेश जैन, अनीता अरोड़ा, निक्शन जसूजा और कन्नू कालरा ने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभागों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उनका कहना है कि प्रशासन किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते प्रभावी कार्रवाई करे। शहरवासियों ने जनहित को देखते हुए जर्जर भवन की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
वर्सन:
दादरी स्थित पुराने डाकघर भवन का निरीक्षण करवाए जाएगा। इसके बाद भवन संबंधी रिपोर्ट आने पर जो भी समाधान होगा करवाया जाएगा। - राजेश मान, डाक अधीक्षक, भिवानी।