{"_id":"6969418d02f19b164407cdb2","slug":"100-streets-will-soon-be-constructed-in-all-the-wards-of-the-city-chairman-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-150167-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के सभी वार्डों में 100 गलियों का जल्द होगा निर्माण : चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के सभी वार्डों में 100 गलियों का जल्द होगा निर्माण : चेयरमैन
Fri, 16 Jan 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद के चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत के हर हिस्से में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने में जुटी है। राज्य सरकार हरियाणा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हर क्षेत्र में विकास कार्यों व मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना प्रगति पर है। चेयरमैन ने कहा कि जल्द ही दादरी नगर के विभिन्न वार्डों में नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा। कुछ सड़कों की मरम्मत भी की जाएगी। चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना सबका साथ, सबका विकास के तहत काम हो रहे हैं। हर जरूरतमंद नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंच रही हैं।
प्रधानमंत्री बिना किसी भी भेदभाव के प्रत्येक राज्य के विकास लिए काम करवा रहे है। चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश का कोई कोना विकास से अछूता नहीं रहे। चेयरमैन ने कहा कि दादरी शहर के सभी वार्डों में 100 गलियां पक्की की जाएंगी।
विज्ञापन
काठमंडी रोड चरखी दरवाजा से ऊधम सिंह अस्पताल की बैक साइड सड़क का निर्माण 10 करोड़ की राशि से होगा। संवाद