{"_id":"672ba9bd51d4245c190715e2","slug":"10-thousand-passengers-traveled-on-dadri-delhi-route-in-a-week-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-125814-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एक सप्ताह में दादरी-दिल्ली रूट पर 10 हजार यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एक सप्ताह में दादरी-दिल्ली रूट पर 10 हजार यात्रियों ने किया सफर
Wed, 06 Nov 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर लगी बसें।
चरखी दादरी। पिछले एक सप्ताह से ट्रेनों व बसों में दिल्ली रूट के यात्रियों की संख्या बढ़ी है लगभग दस हजार यात्री इस रूट पर सफर कर चुके हैं। हालांकि यात्रियों की संख्या बढ़ने से बस व्यवस्थाएं कम पड़ गई हैं और यात्रियों को गंतव्य पर पहुंचने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
वहीं यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे व परिवहन विभाग दोनों की आमदनी बढ़ी है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से दिल्ली जाने वाली बसों में प्रतिदिन 100 से 150 यात्री बढ़े हुए हैं। उनका कहना है कि छठ पूजा के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ी है। छठ महापर्व खत्म होने के बाद फिर से दादरी-दिल्ली रूट पर यात्री संख्या में बढ़ोतरी होगी।
दादरी रोडवेज डिपो के अधिकारियों का कहना है कि दादरी-दिल्ली रूट पर 11 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें सफर कर प्रवासी लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं और उससे आगे वो ट्रेन से अपने घर जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो दादरी-दिल्ली रूट पर 10 हजार से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं।
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए प्रवासी लोग अपने घर जा रहे हैं और इसके चलते दादरी-दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई है। छठ महापर्व खत्म होने के बाद फिर से इस रूट पर यात्री संख्या बढ़ने का अनुमान है। -सतीश लुहाच, संस्थान प्रबंधक, दादरी डिपो