{"_id":"63f115b11dc71ceb980f15e8","slug":"10-ponds-in-eight-villages-to-be-rejuvenated-with-rs-905-crore-charkhidadri-news-c-21-1-59584-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: 9.05 करोड़ से आठ गांवों के 10 तालाबों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: 9.05 करोड़ से आठ गांवों के 10 तालाबों का होगा कायाकल्प
Sat, 18 Feb 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा हलके का बदहाल जोहड़।
चरखी दादरी। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के आठ गांवों में बने 10 तालाबों का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण होगा। इस परियोजना पर 9.05 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। पोंड अथॉरिटी की ओर से इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। अब पंचायत राज विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया संबंधी औपचारिकताएं पूरी करेगा। तालाबों की दशा सुधरने से ग्रामीणों को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी जबकि गांव का सौंदर्यीकरण भी होगा।
विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि जल्द ही तालाबों के नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इससे पशुओं के लिए भी स्वच्छ पेयजल भी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि सरकार प्रदेश के सभी तालाबों के सौंदर्यीकरण पर लगभग 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने बताया कि सरोवरों को बचाए रखने वाले इस पायलट प्रोजेक्ट पर बड़ी तेजी से काम भी चल रहा है। नैना चौटाला ने कहा कि रख-रखाव के अभाव में हमारे गांव के तालाब केवल मात्र गंदे पानी को इकट्ठा करने में प्रयोग किए जा रहे थे, जिससे धरोहर बड़ी तेजी से खत्म होती जा रही थी। प्रदेश सरकार ने इस विषय में बड़ी पहल करते हुए पोंड अथॉरिटी बनाकर हमारी संस्कृति को संजोये रखने का संकल्प लिया और अमृत सरोवर मुहिम के तहत गांव के तालाबों जीर्णोद्धार की मुहिम को युद्धस्तर पर शुरू किया।
- जानिये...किस तालाब के जीर्णोद्धार पर कितनी राशि होगी खर्च
गांव घसौला के पंचायती तालाब के नवीनीकरण पर 2 करोड़ 16 लाख रुपये, चांदवास की जोहड़ी के सौंदर्यीकरण पर 2 करोड़ 29 लाख रुपये, गांव बादल के खेड़ा जोहड़ के नवीनीकरण पर 1 करोड़ 16 लाख, गांव असावरी के पंचायती जोहड़ पर 94 लाख 75 हजार, गांव जावा के नए पंचायती जोहड़ पर 52 लाख 46 हजार रुपये, गांव जगरामबास के जोहड़ के सौंदर्यीकरण पर 18 लाख 70 हजार रुपये, गांव चांदवास के सुनारला जोहड़ पर 49 लाख 30 हजार रुपये, गांव भांडवा के गांव गऊघाट जोहड़ पर 34 लाख 54 हजार, भोपाली के जोहड़ के सौंदर्यीकरण पर 30 लाख 57 हजार और गांव घसौला के नया तालाब के नवीनीकरण पर 36 लाख 31 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
आठ गांवों के दस तालाबों के नवीनीकरण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। जोहड़ों के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण की मांग प्रदेश सरकार ने सिरे चढ़ाई है।
नैना चौटाला, विधायक, बाढड़ा हलका