{"_id":"683b5d10e4492705d805cc12","slug":"1-more-accuse-arrested-in-bhajumo-leader-attack-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138006-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर फायरिंग का एक और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 01 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त मे पंकज गुर्जर पर फायरिंग करने के आरोपी। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। शराब ठेकेदार एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज गुर्जर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मानहेरू निवासी ललित उर्फ ढिल्लू को गिरफ्तार किया है। वहीं, हिंडोल निवासी दिनेश को पुलिस ने पूछताछ के लिए दोबारा गिरफ्तार किया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 26 मई को गांव सांकरोड के पास पंकज गुर्जर के चारपहिया को टक्कर मारी गई थी। इसके बाद धमकी देते हुए फायरिंग भी की गई थी। वारदात मानहेरू शराब ठेके का टेंडर भरने को लेकर की गई थी। पंकज गुर्जर की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बौंदकलां निवासी साहिल, हिंडोल निवासी दिनेश, सांकरोड निवासी युवराज व रतन और हिंडोल निवासी पंकज को पहले ही काबू कर चुकी है। अब इस मामले में ललित उर्फ ढिल्लू की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए कोर्ट ने उसका दो दिन का रिमांड मंजूर किया है।