फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1 45 crore proposal for hadaundakla distributery

Charkhi Dadri News: हड़ौदी डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण के लिए बनाया 1 करोड़ 45 लाख का प्रस्ताव

Wed, 07 Aug 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
1 45 crore proposal for hadaundakla distributery
पेज 2 पर लीड
विज्ञापन

-47 साल पुरानी है हड़ौदी डिस्ट्रीब्यूटरी, कई गांवों की करीब पांच हजार एकड़ जमीन की होती है सिंचाई
काम पूरा होने के बाद रिसाव की समस्या होगी दूर, तालाबों को भी मिलेगा पूरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव हड़ौदाकलां में 47 साल पहले बनाई गई डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण के लिए सिंचाई विभाग ने 1 करोड़ 45 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेजा है। सिचाई विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के मंजूर होने के बाद इसके पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
कार्य पूरा होने के बाद डिस्ट्रीब्यूटरी से पानी का रिसाव नहीं होगा। वहीं, डिस्ट्रीब्यूटरी से जुड़े गांवों के तालाब पानी से लबालब हो सकेंगे। वहीं, किसान भी अपनी फसल की नहरी पानी से सिंचाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के गांव हड़ौदीकलां व आसपास के गांवों में बने तालाबों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए वर्ष 1977 में हड़ौदी डिस्ट्रीब्यूटरी का निर्माण करवाया गया था। लगातार 47 सालों तक स्थानीय ग्रामीणों को पानी पहुंचाने के कारण डिस्ट्रीब्यूटरी की हालत काफी जर्जर हो गई है। लगातार पानी के रिसाव के चलते डिस्ट्रीब्यूटरी के टूटने का भी खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने लगातार जर्जर होती जा रही 22,000 मीटर लंबी डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्निर्माण करवाने के लिए 1 करोड़ 45 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजा है। ताकि, साथ लगते गांवों के तालाब व किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके।
इन गांवों को मिलेगा फायदा
हड़ौदी डिस्ट्रीब्यूटरी का निर्माण होने के बाद साथ लगते हड़ौदाकलां, बिलावल, मांढ़ी केहर गांवों में बने तालाबों को पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी मिल सकेगा। वहीं, इसके साथ लगते गांवों के 2 हजार किसान अपनी 5 हजार एकड़ जमीन पर नहरी पानी से सिंचाई कर सकेंगे।
टूटने का बना रहता है अंदेशा
डिस्ट्रीब्यूटरी चार दशक पुरानी होने के कारण कई स्थानों पर टूटने का अंदेशा बना रहता है। डिस्ट्रीब्यूटरी के टूटने की दशा में कई एकड़ जमीन में लगी फसल के खराब होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसानों के हित को देखते हुए सिंचाई विभाग ने प्रदेश सरकार के पास इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजा है।

वर्सन:
डिस्ट्रीब्यूटरी काफी पुरानी होने के कारण काफी जर्जर हो गई है। ऐसे में इस डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार के पास भेज दिया है। प्रस्ताव के मंजूर होने के बाद टेंडर लगाकर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-सूरजभान, एसडीओ सिचाई विभाग
फोटो 24: हड़ौदी डिस्ट्रीब्यूटरी, जिसका प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed