फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Weather Takes Turn in Haryana Alert for Storms and Rain Until 14th

हरियाणा में माैसम ने बदली करवट: 14 तक आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी, पूर्वी व उत्तरी जिलों पर दिखेगा असर

Mon, 11 May 2026 08:19 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/हिसार Published by: Nivedita Updated Mon, 11 May 2026 08:19 AM IST
सार

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट व उसके बाद 14 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। एक-दो जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। 14 मई को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। 15 मई से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Weather Takes Turn in Haryana Alert for Storms and Rain Until 14th
छाए बादल - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

हरियाणा में मौसम ने रविवार शाम से करवट बदल ली है। अगले चार दिन तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 मई तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


इसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को फरीदाबाद राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि राज्य का अधिकतम तापमान औसत से 2.4 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी, पूर्वी व उत्तरी जिलों पर रहेगा। दक्षिणी जिलों पर इसका कम असर रहेगा। इसी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस कारण दिन के तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। हालांकि सिरसा (41.4 डिग्री) भिवानी (42 डिग्री) व फरीदाबाद को छोड़कर सभी जिलों में दिन के तापमान 40 डिग्री से नीचे रहे। अंबाला, हिसार, महेंद्रगढ़ व रोहतक में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहे हैं। प्रदेश के औसतन न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। सिरसा में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा जो प्रदेश में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के लिए ऑरेंज व तीन दिन यलो अलर्ट 

11 मई को अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक बिजली के साथ तेज हवा (50-60 किमी प्रतिघंटा) व 12 व 14 मई को तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट व उसके बाद 14 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। एक-दो जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। 14 मई को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। 15 मई से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद प्रदेश में लू का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए गरज-चमक के दौरान लोगों को बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। इस दौरान सभी कृषि कार्य स्थगित रखने की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed