{"_id":"68136402aca84a5ea701e456","slug":"water-problem-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Water Problem: हरियाणा में सभी एक्सईएन और जेई को निर्देश, अपना हेडक्वार्टर न छोड़ें, जरूरी पानी हो इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Water Problem: हरियाणा में सभी एक्सईएन और जेई को निर्देश, अपना हेडक्वार्टर न छोड़ें, जरूरी पानी हो इस्तेमाल
Thu, 01 May 2025 05:38 PM IST
शाहिल शर्मा
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 01 May 2025 05:38 PM IST
सार
हरियाणा में पानी की किल्लत को लेकर सभी एक्सईएन और जेई को अपना हेडक्वार्टर ना छोड़ने के आदेश जारी हुए हैं और पानी का सही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
मंत्री रणबीर गंगवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेशभर में सभी जिला स्तरीय एक्सईएन और जेई को अपना हेडक्वार्टर ना छोड़ने के आदेश जारी हुए हैं। इसके अलावा सिर्फ जरूरत के लिए पानी इस्तेमाल करने के निर्देश हैं। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने ये निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पानी का इस्तेमाल हो सही
गंगवा ने कहा कि पंजाब ने जो हरियाणा का पानी रोकने का प्रयास किया है। उससे परिस्थिति गंभीर हुई है। इसको लेकर गुरुवार को पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं कि पानी जो उपलब्ध है उसका सही से इस्तेमाल हो और लोगों को पानी की परेशानी ना हो।
विज्ञापन
सिर्फ मिल रहा 4000 क्यूसेक पानी
मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा में रोहतक , सिरसा , हिसार , फतेहाबाद , जींद , महेंद्रगढ़ और भिवानी के इलाकों में नहरी पानी की सप्लाई है। इसके अलावा बाकी जगह 11 हजार 567 नलकूप हैं, जिससे पीने का पानी उपलब्ध होता है। इसके अलावा मंत्री गंगवा ने कहा कि 8500 क्यूसेक पानी रोककर केवल 4000 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है, जिससे पानी की समस्या आई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Weather Update: तीन दिन हरियाणा के मौसम में बदलाव, बारिश की संभावना; कई जिलों में तेज हवाएं व बादल भी छाए