फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Vij came to know about the scam as soon as he took charge of the Labour Department.

Chandigarh-Haryana News: श्रम विभाग का चार्ज संभालते ही विज के सामने आया था घोटाला

विज्ञापन
एक कर्मचारी ने हजारों श्रमिकों का कर दिया सत्यापन, नौ जिलों की रिपोर्ट आना शेष
विज्ञापन

चंडीगढ़। श्रम मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को बताया कि हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में लंबे समय से घपला चल रहा था। 2024 में श्रम विभाग का जिम्मा संभालते ही उनके संज्ञान में मामला आ गया। इसलिए जांच कराने का निर्णय लिया गया। तब पता चला कि एक ही कर्मचारी ने हजारों श्रमिकों का सत्यापन कर दिया है जो वास्तविकता में संभव नहीं। घर-घर पहुंचकर श्रमिकों का सत्यापन हुआ तो पूरे घोटाले का पर्दाफाश हुआ।
श्रम मंत्री अनिल विज ने वर्क स्लिप घोटाले को गंभीर बताते हुए कहा कि यह एक बड़ा फर्जीवाड़ा है। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की गहनता से जांच आवश्यक है। निर्माण श्रमिकों को सरकारकई योजनाओं के माध्यम से लाभ देती है। श्रमिकों के बच्चों की पीएचडी तक की पढ़ाई का खर्च उठाया जाता है, शादी, बच्चे के जन्म, बीमारी की स्थिति में आर्थिक सहायता दी जाती है। इन सभी लाभों के लिए श्रमिक का पंजीकरण और सत्यापन अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज ने कहा कि नौ जिलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि यह सब कैसे हुआ और किसने यह गड़बड़ियां कराईं और किन लोगों ने लाभ उठाया इसकी विस्तृत जांच कराने की जरूरत है। यह और भी बड़ा मामला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






कांग्रेस ने घेरा, कहा- भ्रष्टाचार का जीवंत प्रमाण वर्क स्लिप घोटाला
वर्क स्लिप घोटाला सामने आने पर रोहतक के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में लगातार घोटालों की संख्या बढ़ रही है। वर्क स्लिप घोटाले का उदाहरण देते हुए दीपेंद्र ने कहा कि लगातार भ्रष्टाचार के मामले में यह जीवंत प्रमाण है। प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री स्वयं घोटाला खोलकर उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। पहले मनरेगा के नाम पर मजदूरों के हक को बंदी बनाने का कार्य हुआ और अब घोटालों से गरीबों का हक हड़पा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed