Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Time for Haryana private schools to show seats under RTI extended till May 23

Haryana: निजी स्कूलों को आरटीआई के तहत सीटें दिखाने का समय बढ़ाया, अब 23 मई तक की मोहलत

Wed, 21 May 2025 07:58 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 May 2025 07:58 AM IST
सार

प्राईवेट स्कूल संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि सभी निजी स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश की पालना करते हुए आरटीई, चिराग योजना व 134 ए के तहत बच्चों को फ्री पढ़ाने का काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार व शिक्षा विभाग को भी इनका पैसा स्कूलों को टाईम पर देना चाहिए।

विज्ञापन
Time for Haryana private schools to show seats under RTI extended till May 23
स्कूल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई एक्ट) के तहत प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को पोर्टल पर सीटें दिखाने के लिए समय 23 मई तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


इसमें स्कूल की मान्यता का लेवल भी दिखाना होगा, जैसे कि स्कूल 1 से 5 ,1 से 8, 1से 10, 1 से 12 किस लेवल तक मान्यता प्राप्त है। इसकी मान्यता का लेटर भी अपलोड करना होगा। यदि किसी के पास प्राइमरी क्लासेज नहीं हैं तो उस स्कूल का प्राइमरी क्लासेज का एमआईएस पोर्टल लॉक कर दिया जाएगा। सीटें केवल इंट्री कक्षा की ही दिखानी हैं, यदि इंट्री कक्षा नर्सरी है तो केवल नर्सरी की सीटें दिखानी हैं, अगर इंट्री कक्षा एल केजी है तो केवल एल केजी की ही सीटें दिखानी है। इसी तरह यदि इंट्री कक्षा यू केजी है तो केवल यू केजी की ही सीटें दिखानी है, अगर इंट्री कक्षा पहली है तो केवल पहली कक्षा की ही सीटे दिखानी होगी।
विज्ञापन


प्राईवेट स्कूल संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि सभी निजी स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश की पालना करते हुए आरटीई, चिराग योजना व 134 ए के तहत बच्चों को फ्री पढ़ाने का काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार व शिक्षा विभाग को भी इनका पैसा स्कूलों को टाईम पर देना चाहिए। नौवीं से बारहवीं का 134 ए का तो 10 वर्षों का पैसा अभी तक स्कूलों को नहीं मिला है। आरटीई व चिराग योजना का भी पिछले साल का पैसा अभी तक बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed