फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The result of Swachh Survey 2024 will be released soon the reputation of 87 cities of the state is at stake

Chandigarh-Haryana News: जल्द जारी होगा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का परिणाम, प्रदेश के 87 शहरों की साख दांव पर

विज्ञापन
- स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 को लेकर 17 जुलाई को दिल्ली में पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन

- स्वच्छता प्रमाणपत्र के लिए 87 और गारबेज फ्री सिटी में 77 शहरों ने लिया था भाग

अरुण शर्मा
चंडीगढ़। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का पुरस्कार वितरण समारोह दिल्ली में 17 जुलाई को आयोजित होगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू स्वच्छता में अव्वल आने वाले निकायों के अधिकारियों को पुरस्कृत करेंगी। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय पुरस्कार वितरण समारोह से पहले सर्वेक्षण का परिणाम घोषित करेगा। हरियाणा के 87 शहरों की साख दांव पर लगी हुई है। 2023 में सर्वेक्षण के परिणाम में हरियाणा पिछड़ गया था और देशभर में 14वें स्थान पर आया था।
हरियाणा में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का कार्य मई माह में ही पूरा हो चुका है। सर्वेक्षण की बात करें तो स्वच्छ प्रमाण पत्र के लिए प्रदेश के सभी 87 निकायों ने भाग लिया था जिसमें वाटर प्लस (दूषित पानी को साफ करके दोबारा से इस्तेमाल) श्रेणी में प्रदेश के 18 निकायों ने आवेदन किया था। ओडीएफ प्लस-प्लस (खुले में शोचमुक्त) श्रेणी में कुल 50 शहरों ने आवेदन किया था। इसी तरह से प्रदेश के 19 निकायों ने ओडीएफ प्लस श्रेणी में प्रमाण-पत्र पाने के लिए आवेदन किया था। वर्ष 2022 तक उसी वर्ष चार जनवरी से सर्वेक्षण का कार्य शुरू होता था। वर्ष 2023 में कुछ माह देरी से सर्वेक्षण हुआ था जबकि 2024 का सर्वेक्षण करीब एक साल देरी से 2025 के मार्च-अप्रैल से शुरू हो सका था।
विज्ञापन



----------



गारबेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग के लिए 87 में से 77 शहर हुए थे शामिल

2024 में कुल 12,500 अंकों की परीक्षा हुई। गारबेज फ्री सिटी (जीएफसी) स्टार रेटिंग में प्रदेश के 87 में से 77 शहरों ने हिस्सा लिया था। 7-स्टार और 5-स्टार रेटिंग के लिए तीन शहरों ने आवेदन किया था। 7-स्टार के लिए रोहतक और करनाल ने आवेदन किया था जबकि 5-स्टार रेटिंग के लिए गुरुग्राम ने आवेदन किया था। इसी तरह से 3-स्टार रेटिंग के लिए 53, 1-स्टार के लिए 21 शहरों ने आवेदन किया था। वहीं, 87 में से 10 निकायों ने गारबेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग में भाग नहीं लिया था। इन शहरों में मानेसर, बरवाला, हांसी, नारनाैंद, कनीना, महेंद्रगढ़, नांगल चाैधरी, पुन्हाना और तावड़ू के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

2023 में हरियाणा के शहरों की 100 से ऊपर रही थी रैंक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणाम की बात करें तो हरियाणा की स्थिति बेहद खराब रही थी। देशभर में टाॅप-10 में शामिल रहने वाले हरियाणा को 14वां स्थान मिला था। पिछले सर्वेक्षण में प्रदेश के सभी शहरों की 100 से ऊपर रैंक आई थी। 2022 में प्रदेश के पांच शहर गुरुग्राम(19वें), रोहतक(38वें), करनाल(85वें), पंचकूला(86वें) और अंबाला सिटी(91वें) स्थान पर रहे थे।




--------



31 तक प्रदेश में चलेगा सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान

प्रदेश में इस माह सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ (सैब) अभियान शुरू किया जा चुका है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के मुताबिक, 31 जुलाई तक पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जाएगा। निकाय मंत्री ने अभियान को लेकर बताया कि जुलाई में विशेष सफाई की आवश्यकता होती है इसलिए निकाय अपने यहां एक दिन विशेष सफाई अभियान चलाएंगे।

पिछले सर्वेक्षणों में देशभर में हरियाणा की यह रहीं थीं रैंक
वर्ष : रैंक
2018 : 10
2019 : 9
2020 : 8
2021 : 8
2022 : 5
2023 : 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed