{"_id":"68bdee53a1fe977964030706","slug":"the-minister-gave-instructions-to-construct-the-chc-building-soon-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-812445-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मंत्री ने सीएचसी भवन के जल्द निर्माण के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मंत्री ने सीएचसी भवन के जल्द निर्माण के निर्देश दिए
विज्ञापन
- निर्माण के लिए 16 करोड़ 43 लाख 11 हजार रुपये की मिल चुकी है मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन के जल्द निर्माण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी हुए है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की ओर से जारी निर्देश में पारदर्शिता और गुणवत्ता के लिए वित्त विभाग व तकनीकी मंजूरी के आधार पर निर्माण के लिए कहा गया है। साथ ही निर्माण कार्य में किसी तरह की अड़चन आ रही है तो उसकी विस्तार से जानकारी भी मांगी गई है।
सीएचसी के निर्माण कार्य में मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग शामिल होता है लेकिन निर्माण व अन्य संबंधित कार्यों के लिए लोकल प्लानिंग अथॉरिटी (स्थानीय योजना प्राधिकरण), इंजीनियरिंग विभाग और सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की भी भूमिका होती है। पहले ही सीएचसी के निर्माण के लिए 16 करोड़ 43 लाख 11 हजार रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह केंद्र अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा।