{"_id":"68cfecb77cdfda65a10c537b","slug":"special-cell-to-be-formed-in-every-district-to-monitor-illegal-foreigners-dgp-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-824776-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जिले में अवैध विदेशियों की निगरानी के लिए विशेष सेल गठित होगा : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जिले में अवैध विदेशियों की निगरानी के लिए विशेष सेल गठित होगा : डीजीपी
विज्ञापन
-त्योहारों की सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर शत्रुजीत कपूर ने समीक्षा बैठक की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में अवैध विदेशियों की निगरानी के लिए विशेष सेल गठित होगा। इस सेल की ओर से हर सप्ताह रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेशभर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त और रेंज आईजी शामिल हुए। इसमें अवैध रूप से रह रहे विदेशियों, सूदखोरों, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक प्रबंधन और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। डीजीपी ने निर्देश दिए कि गरीबों का शोषण करने वाले सूदखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। थाना प्रभारी व्यक्तिगत रूप से अपराधियों व बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखें। यातायात व्यवस्था पर एडीजीपी हरदीप दून ने बताया कि 5 से 14 सितंबर तक चलाए विशेष अभियान में 30,603 चालान किए गए जिनमें शराब पीकर गाड़ी चलाने और अन्य उल्लंघन शामिल हैं। वहीं, त्योहारों के सीजन में भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा सख्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बड़े मेलों और मंदिरों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और भीड़ सीमा से अधिक होने पर प्रवेश नियंत्रित किया जाए।