फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sarpanchs of smart villages will be honored during Seva Pakhwada

Chandigarh-Haryana News: सेवा पखवाड़े के दाैरान स्मार्ट गांवों के सरपंच होंगे सम्मानित

विज्ञापन
फोटो संख्या : 33
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की सभी ग्राम पंचायतों में सेवा पखवाड़े का आयोजन होगा। इस बीच पंचायतों में पाैधरोपण से लेकर नालों की सफाई, सौर ऊर्जा लाइटिंग की स्थापना व मरम्मत, तालाबों की सफाई आदि कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर स्मार्ट गांवों के सरपंचों को सम्मानित भी किया जाएगा।

चंडीगढ़ स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े की समीक्षा की। मंत्री ने बताया कि ग्राम स्तर पर विकासात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को जनभागेदारी से और अधिक गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम हरियाणा में समावेशी व सतत ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक डीके बेहरा, ग्रामीण विकास के निदेशक राहुल नरवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed