फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Retrenched workers should be reinstated and employees regularized: Krishna

छंटनीग्रस्तों की बहाली व कर्मियों को नियमित किया जाए : कृष्ण

विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में दिल्ली में होने वाली आक्रोश रैली की तैयारियों पर मंथन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी ऑनलाइन बैठक में 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। महासचिव कृष्ण नैन ने कहा कि टेट छंटनीग्रस्तों की बहाली, कच्चे कर्मचारियों व शिक्षकों का नियमितीकरण, एचकेआरएन समाप्त कर कर्मचारियों को संबंधित विभागों के पे-रोल पर लेना और रिक्त पदों पर नियमित भर्ती संघ की प्रमुख मांगें हैं।

उन्होंने 2014 की नियमितीकरण नीतियों व न्यायालयों के फैसलों को लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, हरियाणा के लिए अलग वेतन आयोग गठित करने, आरक्षण बैकलॉग पूरा करने और निजीकरण रोकने की मांग भी उठाई। सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करने, सरकारी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नियुक्त करने तथा गेस्ट टीचरों को नियमित करने की मांग भी बैठक में उठी।
विज्ञापन


रैली की तैयारी के लिए तीन चरणों में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संगठन ने हरियाणा से कम से कम 500 बसों के अलावा छोटे व निजी वाहनों से कर्मचारियों को दिल्ली पहुंचाने पर मंथन किया। कुरुक्षेत्र में गेस्ट टीचरों के आंदोलन और अन्य विभागीय आंदोलनों में भी संगठन भागीदारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed