फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Requisition for Group C posts to be sent to HSSC by December 10

Chandigarh-Haryana News: एचएसएससी को 10 दिसंबर तक भेजी जाएगी ग्रुप-सी पदों की मांग

विज्ञापन
क्लर्क के रिक्त पदों पर ग्रुप-डी कर्मचारियों के प्रमोशन का मामला विचाराधीन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) को सीधी भर्ती कोटे के तहत ग्रुप-सी पदों की मांग भेजने की अंतिम तिथि 15 नवंबर से बढ़ाकर 10 दिसंबर 2025 कर दी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, सभी बोर्डों और निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश 10 नवंबर 2025 को जारी पूर्व निर्देशों में आंशिक संशोधन के रूप में लागू होंगे।


सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि लिपिक (क्लर्क) के रिक्त पदों के लिए फिलहाल एचएसएससी को कोई नई मांग न भेजी जाए क्योंकि निकट भविष्य में इन पदों को कॉमन काडर के ग्रुप-डी कर्मचारियों की पदोन्नति के माध्यम से भरने का मामला विचाराधीन है। इसलिए जिन विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा पहले ही क्लर्क पदों की मांग आयोग को भेजी जा चुकी है उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आयोग को भी ऐसी किसी भी लंबित मांग पर आगे कार्रवाई न करने के लिए कहा गया है। यह कदम प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने और आंतरिक पदोन्नति प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed