फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Registration for admission in ITI crossed one lakh

Chandigarh-Haryana News: आईटीआई में दाखिले के लिए पंजीकरण एक लाख पार, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की डिमांड

विज्ञापन
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सबसे ज्यादा 46,443 पंजीकरण, दूसरे स्थान पर कोपा में 25,719 आवेदन आए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 22 जिलों से तकनीकी शिक्षा विभाग के पोर्टल पर विभिन्न ट्रेड में तकरीबन 1,12,087 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। रोजगार के अवसर और औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बढ़ती मांग वाले ट्रेड की तरफ विद्यार्थियों ने ज्यादा रुझान दिखाया है। सबसे ज्यादा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इस ट्रेड में रोजगार की संभावनाएं बहुत अच्छी हैं। इसकी कुशलता के बाद सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में नौकरी के काफी अवसर हैं। आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दाखिले के लिए 46,443 पंजीकरण हुए हैं।



दूसरे नंबर पर कंप्यूटर ऑपरेटर (कोपा) ट्रेड में 25,719 आवेदन आए हैं। इसमें कुशल युवाओं की रेलवे, बैंक, बीमा कंपनियों के अलावा अन्य सरकारी और निजी क्षेत्रों में कंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वेब डिजाइनर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, तकनीकी सहायक के तौर पर लगातार मांग बढ़ ही रही है। इसके बाद तीसरे नंबर पर वायरमैन ट्रेड में 12,282 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। जबकि, फिटर ट्रेड में 11,823 और आरएसी (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग) ट्रेड में 5,820 पंजीकरण हुए हैं। इसके अलावा अन्य ट्रेड भी हैं, जिनमें पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन




टॉप 3 में हिसार, कैथल व यमुनानगर राजकीय आईटीआई

हिसार का राजकीय आईटीआई 9,388 पंजीकरण के साथ पहले स्थान पर है। इसी तरह 8,312 आवेदनों के साथ कैथल का राजकीय आईटीआई दूसरे और 6,991 आवेदन के साथ यमुनानगर का राजकीय आईटीआई तीसरे स्थान पर है। जबकि, जींद का राजकीय आईटीआई 6,734 आवेदनों के साथ चौथे और भिवानी का राजकीय आईटीआई 6,479 आवेदनों के साथ 5वें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन






आईटीआई में दाखिले के लिए छात्राओं की रुचि कम

प्रदेश के सभी आईटीआई में कुल 99,148 सीटों में 9,824 सीटें छात्राओं के लिए हैं। कुल सीटों में से 9824 छात्राओं की सीटें निकालने के बाद बाकी बचीं 89,324 सीटों में से भी 26792 (30 फीसदी) सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। प्रदेश में छात्राओं की कुल 36,621 सीटें हैं, जिन पर अभी तक तकरीबन 9 हजार आवेदन आए हैं। सीटोंं पर छात्राओं का 30 फीसदी आरक्षण केवल दो कट ऑफ लिस्ट तक ही रहेगा। इसके बाद छात्राओं की बची हुई आरक्षित सीटें सामान्य सीटों में बदल जाएंगी।






3 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट

6 जून से 27 जून तक पंजीकरण प्रक्रिया के बाद 3 जुलाई को आईटीआई में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को आईटीआई में जाकर अपने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करवाना होगा। इसके बाद विद्यार्थियों को 8 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। 9 से 10 जुलाई तक विद्यार्थी अपने पसंद के ट्रेड में पोर्टल पर बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद 11 जुलाई को दूसरी और 22 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed