{"_id":"68bc9beee3f418336b0f8b3f","slug":"ration-depot-studio-studio-5g-pos-studio-instead-of-2g-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-811286-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: राशन डिपो बनेंगे स्मॉर्ट, 2जी की जगह 5जी पीओएस मशीनें लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: राशन डिपो बनेंगे स्मॉर्ट, 2जी की जगह 5जी पीओएस मशीनें लगेगी
विज्ञापन
15 नवंबर तक नई मशीनें लगाने का लक्ष्य, फेस रीडिंग व ई-तौल सुविधा भी होगी
मशीनों के लिए 100 करोड़ का टेंडर जारी, 15 सितंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि
चंडीगढ़। प्रदेश में संचालित तकरीबन 9400 राशन डिपो को स्मॉर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी डिपो पर 2जी की जगह 5जी प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें लगेंगी जिसमें फेस रीडिंग और ई-ताैल की दो नई सुविधाएं होंगी। अभी तक 2जी पीओएस में सिर्फ बायोमीट्रिक सिस्टम है। 15 नवंबर तक सभी डिपो पर नई मशीनें संचालित करवाने कर लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
हरियाणा खाद्य व आपूर्ति विभाग की तरफ से इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 100 करोड़ रुपये का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। टेंडर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक है। इसके बाद विभाग की तरफ से आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।
मशीनों के किराये में होगी वृद्धि
डिपो पर पहले से चलने वाली 2जी मशीनों का किराया महीने का 1250 रुपये हैं। इन मशीनों में सिर्फ बायोमीट्रिक सुविधा होती है। जबकि नई 5जी मशीनों में बायोमीट्रिक, फेस रीडिंग व ई-माप की सुविधा होने के चलते किराये में वृद्धि होनी तय है। इनका मासिक किराया 500 से 700 रुपये अधिक हो सकता है। हालांकि टेंडर होने के बाद ही किराये की दर तय की जा सकेगी।