{"_id":"68346d4fdf53d71af402a257","slug":"rampal-majra-said-bjp-made-illegal-appointments-of-state-information-commissioners-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-720188-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने राज्य सूचना आयुक्तों की अवैध नियुक्तियां कीं : रामपाल माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने राज्य सूचना आयुक्तों की अवैध नियुक्तियां कीं : रामपाल माजरा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो ने भाजपा सरकार पर राज्य सूचना आयुक्तों के पदों पर की गईं नियुक्तियों पर सवाल उठाया है। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने आरोप लगाए हैं कि सरकार ने नीता खेड़ा को सदस्य बनाया है, जोकि 2016 से 2022 तक एचपीएससी की सदस्य रह चुकी हैं। संविधान के अनुच्छेद-319 (डी) के अनुसार जो एचपीएससी के सदस्य रह चुके हैं, उनको वैधानिक पद पर नियुक्ति नहीं दी जा सकती। माजरा ने सरकार से मांग की है कि राज्य सूचना आयुक्त की अवैध नियुक्तियों को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए।