{"_id":"6895b90d616c1ecec0081ae3","slug":"rakshabandhan-2025-haryana-governor-asim-ghosh-wife-tied-rakhi-to-former-president-ramnath-kovind-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन 2025: राजभवन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति व पंजाब के राज्यपाल, गवर्नर असीम घोष की पत्नी ने बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन 2025: राजभवन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति व पंजाब के राज्यपाल, गवर्नर असीम घोष की पत्नी ने बांधी राखी
Fri, 08 Aug 2025 02:32 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:32 PM IST
सार
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व राष्ट्रपति, पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और सीएम सैनी ने राखी बंधवाई। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पंजाब के गर्वनर गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा के राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष ने राखी बांधी।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति को राखी बांधती मित्रा घोष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा राजभवन में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंचे। उनके अलावा पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा महामहिम असीम घोष भी पहुंचे। इन सभी का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वागत किया। सीएम सैनी के साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व राष्ट्रपति, पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और सीएम सैनी ने राखी बंधवाई। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पंजाब के गर्वनर गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा के राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष ने राखी बांधी। वहीं हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष को मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने रक्षा सूत्र बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन