{"_id":"691e1018c97a89a12207c0b4","slug":"preparations-for-the-civic-body-elections-are-slack-with-preliminary-ward-demarcation-yet-to-be-completed-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-875036-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: निकाय चुनाव की तैयारियां ढीलीं, अभी वार्डबंदी का प्रारंभिक काम ही नहीं हो पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: निकाय चुनाव की तैयारियां ढीलीं, अभी वार्डबंदी का प्रारंभिक काम ही नहीं हो पाया
विज्ञापन
- पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी, सांपला, उकलाना निकायों का जनवरी 2026 में खत्म हो जाएगा कार्यकाल
-पंचकूला व अंबाला नगर निगमों में एडहाॅक कमेटी को लेकर विवाद, धारूहेड़ा नगर पालिका का जून तक है कार्यकाल
अरुण शर्मा
चंडीगढ़। प्रदेश में निकट भविष्य में कार्यकाल पूरा करने वाले निकायों के चुनाव की तैयारियां ढीली चल रहीं हैं। प्रदेश के छह निकायों अंबाला, सोनीपत, पंचकूला, रेवाड़ी, सांपला और उकलाना का कार्यकाल डेढ़ से दो महीने के भीतर यानी जनवरी 2026 में खत्म हो जाएगा। धारूहेड़ा नगर पालिका का जून में कार्यकाल समाप्त होगा। चुनाव की तैयारियों की बात करें तो निकायों के स्तर पर वार्डबंदी का कार्य अभी गति नहीं पकड़ सका है। अंबाला और पंचकूला नगर निगमों में तो विवाद भी खड़े हो गए हैं। पंचकूला की वार्डबंदी को लेकर गठित एडहाॅक कमेटी में सदस्यों को शामिल करने का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।
पंचकूला नगर निगम में वार्डबंदी के लिए सबसे पहले 5 सदस्यीय एडहाॅक कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में 3 भाजपाई तो 2 कांग्रेस के पार्षद शामिल किए गए। यह कमेटी 25 जुलाई को गठित की गई थी। 16 सितंबर को फिर से नई कमेटी गठित करने पर विरोध शुरू हो गया और आरोप लगे कि विपक्षी पार्षदों को कमेटी से बाहर कर दिया है। यह विवाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया। हाईकोर्ट में 8 दिसंबर को होने वाली सुनवाई से पहले ही 17 नवंबर को नई कमेटी गठित करके 3 भाजपाई और 1-1 कांग्रेस और जजपा के पार्षदों को शामिल किया गया है।
अंबाला नगर निगम में भी ऐसा ही विवाद सामने आया था। यहां भी विपक्ष यही आरोप लगा रहा है कि कांग्रेसियों को एडहाॅक कमेटी में शामिल नहीं किया गया है। 3 नवंबर को बैठक हो चुकी है और अब जनसंख्या विभाग से आंकड़ा मिलने पर आगामी बैठक होगी। सोनीपत नगर निगम में वार्डबंदी की एडहाॅक कमेटी को लेकर बैठक हो चुकी है। कमेटी में बताैर सदस्य शामिल सोनीपत के मेयर राजीव जैन का कहना है कि उपायुक्त कमेटी के चेयरमैन होते हैं और अगले सप्ताह तक वार्डबंदी फाइनल करके चुनाव आयोग और सरकार को ब्योरा भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
रेवाड़ी, सांपला, धारूहेड़ा में कमेटी हो चुकी गठित
सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगमों का कार्यकाल जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में समाप्त हो जाएगा। रेवाड़ी नगर परिषद, रोहतक जिले की सांपला नगर पालिका और हिसार जिले की उकलाना नगर पालिका का कार्यकाल भी जनवरी में समाप्त होगा। रेवाड़ी जिले की धारूहेड़ा नगर पालिका का कार्यकाल जून में पूरा होगा। रेवाड़ी और धारूहेड़ा निकायों में वार्डबंदी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एडहाॅक कमेटी गठित हो चुकी है। जल्द ही ड्राॅ व दूसरी प्रक्रिया पूरी होंगी। रोहतक के जिला नगर उपायुक्त (डीएमसी) सांपला आनंद शर्मा का कहना है कि सांपला में वार्डबंदी की प्रक्रिया जारी है।
ऐसे तो चुनाव में देरी हो जाएगी : रावल
पंचकूला नगर निगम के पूर्व मेयर रविंद्र रावल का कहना है कि जिस गति से काम हो रहा है उससे तो चुनाव में देरी के आसार हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं कानूनी विशेषज्ञ हेमंत कुमार का कहना है कि संबंधित निकायों में वार्डबंदी का प्राथमिक कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। पहले वार्डों के क्षेत्रों की सीमाएं निर्धारित होंगी और बाद में दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया के बाद वार्ड आरक्षण आदि का कार्य होगा।
तीन नगर निगमों के लिए 4 सितंबर को जारी की थी अधिसूचना
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने 4 सितंबर को अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों की वार्ड संख्या व वार्ड आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी की थी। 11 सितंबर को रेवाड़ी, सांपला, उकलाना को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी। वार्डबंदी के कार्य में तेजी के लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की नवंबर के आखिरी सप्ताह में प्रस्तावित मासिक समीक्षा बैठक में पूरा ब्योरा रखा जाएगा। निकाय निदेशालय के अधिकारियों की बिहार चुनाव में ड्यूटी लगी थी। अब अधिकारियों के लाैटने के बाद कार्य तेज होने की उम्मीद है।