फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   PM Modi and Amit Shah happy with BJP victory in Haryana Nikay Chuna praise CM Naib Saini

हरियाणा नगर निकाय चुनाव: भाजपा की प्रचंड जीत से पीएम मोदी और अमित शाह गदगद, सीएम सैनी की जमकर तारीफ की

Wed, 12 Mar 2025 09:13 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 12 Mar 2025 09:13 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के पांच महीने के बाद हुए निकाय चुनाव में एकतरफा जीत का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिया जा रहा है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को सूत्रधार बताया है।

विज्ञापन
PM Modi and Amit Shah happy with BJP victory in Haryana Nikay Chuna praise CM Naib Saini
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। प्रदेश के 10 नगर निगमों में से नौ पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है, जबकि नवगठित मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव जीता है। इसके साथ ही कांग्रेस का निकाय चुनाव में सुपड़ा साफ हो गया है। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के पांच महीने के बाद हुए निकाय चुनाव में एकतरफा जीत का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिया जा रहा है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को सूत्रधार बताया है। पीएम मोदी और अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर सीएम नायब सैनी को बधाई देते हुए प्रदेश की जनता का आभार भी जताया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेश के लिए मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार। यह जीत राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही सरकार के विकास कार्यों के प्रति जनता के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। मोदी ने कहा कि मैं प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हम उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस महाविजय के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की बड़ी भूमिका रही है, जिसके लिए उनकी दिल से सराहना करता हूं। 

हरियाणा को सिर्फ मोदी पर विश्वास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नगर निगम और नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा को हरियाणा की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। इसके लिए प्रदेश के लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा, वार्ड से लेकर विधानसभा और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। अमित शाह ने कहा कि इस जीत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। 

यह भी पढ़ें- Nikay Chunav Result: जीत से भाजपामय फरीदाबाद, मेयर समेत 39 वार्डों में जीते प्रत्याशी; ये रिकॉर्ड बनने का दावा

हिसार में भाजपा का बना मेयर
हिसार नगर निगम में कुल 20 में से 17 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं, दो निर्दलीय पार्षद जीते और कांग्रेस के सिंबल पर केवल एक प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सका। भाजपा के मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली 96329 वोट लेकर विजयी रहे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण सिंगला टीटू 31873 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में बजा भाजपा का डंका: 10 में से नौ निगमों में BJP, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी; कांग्रेस पिछड़ी

 

पानीपत में खिला कमल, 26 में से भाजपा ने 23 वार्ड जीते
करीब सवा साल के बाद शहर को अपनी सरकार मिल गई है। निगम चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा ने 26 में से 23 वार्डों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस एक और निर्दलीय दो वार्डों में चुनाव जीते हैं। निगम में सबसे बड़ी जीत वार्ड-4 और सबसे छोटी जीत वार्ड-19 में रही। वार्ड-4 में भाजपा के अनिल बजाज 5891 वोटों से विजयी रहे।

संबंधित वीडियो-


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed