फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Pilgrimage will increase in Panchkula, Chief Minister gave instructions to run special busesPilgrimage will increase in Panchkula, Chief Minister gave instructions to run special buses

Chandigarh-Haryana News: पंचकूला में बढ़ेगा तीर्थाटन, मुख्यमंत्री ने दिए विशेष बसें चलाने के निर्देश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंचकूला में तीर्थाटन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए माता मनसा देवी मंदिर, चंडीमाता मंदिर, काली माता मंदिर मोरनी, बड़ा त्रिलोकपुर, नाडा साहिब के स्थलों को जोड़ते हुए बस सेवा शुरू करने की योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को पंचकूला के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। बैठक के दौरान सीएम सैनी ने अश्विन नवरात्रों से पूर्व माता मनसा देवी मंदिर परिसर में तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन बड़े वातानुकूलित भंडारा हॉल का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

एक हॉल में कम से कम 1500 श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सकें। इसके अलावा अत्याधुनिक स्तर के रसोईघर की व्यवस्था भी की जाए और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। भंडारा हॉल के निर्माण होने तक आगामी नवरात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में अस्थायी हैंगर स्थापित कर बड़े स्तर पर भंडारे की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने बोर्ड की ओर से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जिसमें शक्ति पथ का निर्माण व 108 फीट ऊंची हनुमान वाटिका की स्थापना शामिल है। उन्होंने काली माता मंदिर में कमल आकृति के भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि इस कार्य को समय पर पूरा किया जाए।
अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश : सीएम ने कहा कि माता मनसा देवी श्राइन स्थल के जीर्णोद्धार व मास्टर प्लान के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाए और यदि कोई अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाए।

मंदिर परिसर में भित्ति चित्रों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ हनुमान वाटिका के सौंदर्यीकरण करने के भी निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से निर्मित बूथों की समीक्षा कर जर्जर बूथों को हटाया जाए। इस स्थल का उपयोग एचएसवीपी की नीति के अनुरूप वाणिज्यिक गतिविधियों में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed