फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   People of Haryana are facing cyber fraud worth Rs 2.30 crore every day

सावधान!: हरियाणा में रोजाना शातिर कमा रहे 2.30 करोड़; चुटकियों में करते हैं कमाई, आप भी रहिए सतर्क

Sun, 23 Feb 2025 01:39 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Feb 2025 01:39 PM IST
सार

हरियाणा में रोजाना शातिर कमा रहे 2.30 करोड़; चुटकियों में करते हैं कमाई, आप भी रहिए सतर्क

विज्ञापन
People of Haryana are facing cyber fraud worth Rs 2.30 crore every day
rupees new - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा में शातिर रोजाना करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। इन शातिरों का कमाई का जरिया कोई और नहीं बल्कि प्रदेश के भोले-भाले लोग ही हैं। शातिर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाकर चुटियों में उनके बैंक खाते खाली कर अपनी जेब भर रहे हैं। साइबर ठग हरियाणा के लोगों से रोजाना 2.30 करोड़ रुपये की ठगी कर रहे हैं। जनवरी में 31 दिन के अंदर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगों से 72.84 करोड़ की ठगी हुई है। ये वो आंकड़े हैं जो पुलिस तक पहुंचने के बाद एफआईआर रजिस्टर में पंजीकृत हैं, जबकि साइबर ठगी के कई मामलों में लोग शिकायत तक नहीं करते हैं। इधर, साइबर पुलिस भी अपराधियों के पीछे लगी है, पुलिस ने जनवरी में कुल 571 साइबर ठगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। यानी पुलिस रोजाना 18 आरोपी दबोच रही है।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है उनकी बेहतर रणनीति के चलते जनवरी 2024 की तुलना में जनवरी 2025 में साइबर ठगी की राशि में 14 करोड़ रुपये की गिरावट हुई है। पिछले साल में 86.18 करोड़ की ठगी हुई है। इसी अवधि में 2023 में 138 आरोपियों की गिरफ्तारी की तुलना में जनवरी 2024 में 571 आरोपी दबोचे हैं।
विज्ञापन


दूसरे राज्यों के 77 फीसदी ठग
प्रदेश में साइबर ठगी बढ़ने की सबसे बड़ी वजह दूसरे राज्यों से आकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी हैं। जनवरी में पकड़े गए 571 साइबर ठगों में 441 आरोपी दूसरे राज्यों के हैं जबकि, 130 हरियाणा निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 साल में 5 गुणा केस व गिरफ्तारी में वृद्धि
साल - केस - गिरफ्तारी

2022 - 2165 - 1078
2023 - 2747 - 1909
2024 - 5511 - 5156

इन तरीके से ठगी ज्यादा, जरा बचकर

  • सीबीआई, ईडी या पुलिस का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट कर ठगी
  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाले फर्जी शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर।
  • विदेशों, खासतौर पर कंबोडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका से आने वाली वाट्सअप वीडियो या ऑडियो कॉल करके न्यूड वीडियो बनाकर फंसाने की धमकी देकर ठगी।
  • टेलीग्राम व गूगल पर आने वाले फर्जी विज्ञापनों में फंसाकर ठगी।
  • साइबर अपराध की आशंका या अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed