फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Patwaris will protest at headquarters today, will stay away from Girdawari work

Chandigarh-Haryana News: पटवारी आज मुख्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन, गिरदावरी के कार्य से रहेंगे दूर

विज्ञापन
- दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने कहा- जनता के आवश्यक कार्य ही करेंगे
विज्ञापन

- अभी भी 10 जिलों में गिरदावरी का पटवारियों के स्तर से 29767.55 एकड़ कार्य लंबित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में वीरवार को पटवारी प्रदर्शन करेंगे। नए पटवारियों को वेतन देने की मांग और प्रशिक्षण का कार्यकाल डेढ़ वर्ष के बजाय एक वर्ष करने की मांग को लेकर पटवारी जिला मुख्यालयों के तहसील या उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने स्पष्ट कर दिया है कि वीरवार को केवल जनता से संबंधित आपातकालीन कार्यों को छोड़कर पटवारी अन्य कोई कार्य नहीं करेंगे। गिरदावरी का काम भी ठप रहेगा। फिलहाल पटवारियों के स्तर से अभी करीब 29767 एकड़ जमीन की गिरदावरी का कार्य शेष है।
एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयबीर चहल और राज्य महासचिव सन्नी दहिया ने संयुक्त रूप से बताया कि इसी वर्ष जनवरी से नए 2605 पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में पटवारियों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में जनवरी माह में आश्वासन दिया था कि नए पटवारियों को मानदेय के बजाय प्रशिक्षण वाले दिन से ही वेतन दिया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि को डेढ़ वर्ष से घटाकर एक वर्ष करने की घोषणा की गई थी। राज्य प्रधान चहल ने बताया कि अभी तक नए पटवारियों को मानदेय ही दिया जा रहा है। घोषणाओं पर काम नहीं हुआ है इसलिए वीरवार को सांकेतिक धरना देंगे। इस दाैरान जनता से जुड़े आपातकालीन कार्य जैसे जाति, आय, रिहायशी प्रमाण-पत्र आदि ही कार्य करेंगे और अन्य कार्यों से दूर रहेंगे।
विज्ञापन


------------

जिलों में गिरदावरी का इतना कार्य शेष
प्रदेश के 12 जिलों में पटवारियों के स्तर से गिरदावरी का कार्य पूरा हो चुका है। राजस्व विभाग के बुधवार की रात 7.30 बजे तक के ब्योरे के अनुसार झज्जर में 1618 एकड़, कैथल में 269 एकड़, करनाल 47 एकड़, महेंद्रगढ़ में 4290 एकड़ गिरदावरी का कार्य पटवारियों के स्तर से लंबित है। पंचकूला में 23.57 एकड़, रेवाड़ी में 2062 एकड़, पानीपत में 500 एकड़, सिरसा में 18051 एकड़, सोनीपत में 2870 एकड़ और यमुनानगर में करीब 33 एकड़ में गिरदावरी का कार्य पटवारियों के स्तर से अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed