फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   One day left for application for CET 2025 portal not working properly

CET 2025: आवेदन को बचा एक दिन, सही काम नहीं कर रहा पोर्टल; हजारों बच्चों का भविष्य दांव पर

Wed, 11 Jun 2025 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 02:45 PM IST
सार

प्रदेशभर में हजारों ऐसे आवेदक हैं जो अभी भी सरल पोर्टल के ठीक तरीके से कैसे संचालन का इंतजार कर रहे हैं। एनआईसी यानि राष्ट्रीय सूचना केंद्र भी उन त्रुटियों को पूरी तरह से अभी तक दूर नहीं कर सका।

विज्ञापन
One day left for application for CET 2025 portal not working properly
सरल पोर्टल में आ रही दिक्कत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) 2025 को लेकर आवेदन जारी हैं। आवेदनों के बीच अभी भी सरल पोर्टल को लेकर कई तकनीकी कमियां है। 13 दिन बाद भी सरल पोर्टल पूरी तरह से नहीं चल सका है। आवेदकों को सबसे ज्यादा परेशानी सरल पोर्टल को लेकर ही आ रही है। दूसरी ओर, सरकार अभी तक सीईटी के आवेदन की तिथि बढ़ाई जाएगी या नहीं, इसे लेकर निर्णय नहीं ले सकी है। हजारों आवेदक अभी भी आवेदन करने से वंचित हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अभी तक सीईटी में आवेदन को लेकर आंकड़े छुपा रहा है। सीईटी को लेकर 29 मई की रात को आवेदन शुरू हुए थे। आवेदन के दौरान से ही सरल पोर्टल नहीं चल रहा। कभी बीसी प्रमाण पत्र को लेकर दिक्कत है तो कभी डोमिसाइल जाति और दूसरे प्रमाण पत्र बनने में परेशानी है। 
विज्ञापन


प्रदेशभर में हजारों ऐसे आवेदक हैं जो अभी भी सरल पोर्टल के ठीक तरीके से संचालन का इंतजार कर रहे हैं। एनआईसी यानि राष्ट्रीय सूचना केंद्र भी उन त्रुटियों को पूरी तरह से अभी तक दूर नहीं कर सका। यही कारण है कि सीईटी के आवेदक सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरल पोर्टल न चलने के कारण आवेदन की तिथि बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग भी नहीं बता सका आवेदन के असल आंकड़े

आवेदनों से पहले सीईटी सी ग्रुप के लिए 11 से 14 लाख तक आवेदन होने का आंकलन था, मगर आयोग अभी तक कितने आवेदन हुए यह नहीं बता सका। सीईटी के पोर्टल पर विजिटरों की संख्या करीब 55 लाख तक जा पहुंची है। 12 जून वीरवार की रात 11:55 बजे तक ही आवेदन होंगे। इसके बाद 14 जून की शाम 6 बजे तक सीईटी को लेकर आवेदन करने वाले शुल्क जमा करवा सकेंगे।

एनआईसी के पास भी नहीं लंबित आवेदनों का ब्योरा

एनआईसी की बात करें तो संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास अभी तक कितने प्रमाण पत्र के लिए आवेदन हुए, कितने प्रमाण पत्र लंबित हैं और लंबित प्रमाण पत्र को लेकर क्या पुख्ता इंतजाम किए हैं यह भी नहीं बता सके। 

बुधवार को सेट पोर्टल पर थोड़ी परेशानी हुई

सीईटी के पोर्टल पर आवेदन को लेकर बुधवार को सुबह 11 बजे थोड़ी देर के लिए परेशानी हुई। मंगलवार की शाम छह बजे से शाम सात बजे तक भी परेशानी हुई थी और आवेदकों के पास ओटीपी नहीं जा रही थे। हिसार और रोहतक के सीएससी संचालकों ने बताया कि बुधवार को भी थोड़ी देर के लिए सीईटी पोर्टल पर एरर आया था, इस कारण थोड़ी देर के लिए आवेदन नहीं हो सके। वहीं, सरल पोर्टल पूरी तरह से अभी तक नहीं चल सका। 

दूसरी ओर, हिसार के छात्र चंद्रकांत का कहना है कि सरल पोर्टल पर अब भी जटिलता बनी हुई है। इस कारण से अभी भी आवेदक आवेदन से वंचित हैं, प्रमाण पत्र बनने के बाद ही आवेदन  कर सकेंगे। अब सीट को लेकर आवेदन के लिए वीरवार का दिन बचा है, ऐसे में सरकार गंभीर कदम उठाते हुए या तो तिथि बढ़ाए नहीं तो सरल पोर्टल पर तुरंत लंबित आवेदनों की समस्या को ठीक किया जाए।

सोशल मीडिया पर आवेदन की तिथि आगे बढ़ाने को लेकर फेक पोस्ट 

सोशल मीडिया पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह के नाम से एक पोस्ट की गई है जिसमें सीईटी के आवेदन को लेकर तिथि आगे बढ़ाने की बात कही गई। हालांकि संबंधित पोस्ट को फेक बताते हुए आयोग के अध्यक्ष ने इन दावों को खारिज किया। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इन सभी फेक पोस्ट का खंडन किया है।

सीईटी के आवेदन की प्रक्रिया जारी है, सीईटी के लिए कितने आवेदन हुए, यह जानकारी अभी नहीं मिल पाएगी। - भूपेंद्र चौहान, सदस्य, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed