फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Officers involved in corruption will not get extension after age of 50 years in haryana

Haryana: सरकारी कर्मियों से जुड़ी बड़ी खबर, गलती से भी किया ये काम तो जाएगी नौकरी, होंगे जबरन रिटायर

Sun, 23 Feb 2025 12:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:14 PM IST
सार

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार का यह कदम भ्रष्टाचार रोकने के लिए उठाया गया है। 

विज्ञापन
Officers involved in corruption will not get extension after age of 50 years in haryana
सरकारी कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त बड़ी मछलियों पर शिकंजा कसने के लिए सख्त कदम उठाया है। यदि किसी अधिकारी का आचरण खराब मिलता है या उसकी कार्यकुशलता कम पाई जाती है या फिर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार जैसे संगीन आरोप हैं तो 50 की उम्र के बाद उसे सेवा विस्तार नहीं मिलेगा। यानी सरकार उन्हें जबरन रिटायर कर देगी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव की कुर्सी संभालने वाले अनुराग रस्तोगी ने कहा- भ्रष्टाचार को लेकर हरियाणा सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अधिकारियों के कार्यों के लिए कमेटियां बनी हुई हैं। जो अधिकारियों के कार्यों का आकलन करती है। यदि किसी के खिलाफ गंभीर आरोप पाए जाते हैं तो ऐसे अधिकारी अपने आठ साल की नौकरी खो देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


हरियाणा में सरकारी नौकरी की सेवानिवृत्ति उम्र 58 साल है। मुख्य सचिव रस्तोगी ने कहा- यह नियम तो पहले बनाए गए थे, मगर अब इन नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। ग्रुप ए व ग्रुप बी के अधिकारियों की 50 साल की उम्र में और ग्रुप सी के अधिकारियों की 55 साल की उम्र में कमेटियां उनके कार्यकाल की समीक्षा करेंगी। इन अधिकारियों की पिछले दस साल की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) देखी जाएंगी। यदि उसमें सात बार या उससे ज्यादा अच्छी टिप्पणी पाई गई तो उसका कार्य संतोष जनक माना जाएगा। इससे कम टिप्पणी मिली तो उस अफसर को सेवाविस्तार नहीं दी जाएगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ऐसे मामलों को निपटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपील कमेटी का भी गठन होगा
हरियाणा सरकार के सूत्रों के मुताबिक एक अपीलेट कमेटी का भी गठन किया जाएगा, जहां जबरन सेवानिृवत्त किए जाने वाले अधिकारी अपनी बात रख सकेंगे। सरकार की आगामी योजना यह भी है कि बोर्ड और निगमों में भी ऐसे मामलों के लिए भी समीक्षा कमेटी बनाई जाएगी, ताकि भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सके।


पिछले महीने एचसीएस आफिसर रोगन को किया था जबरन रिटायर
पिछले महीने हरियाणा सरकार ने 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी रीगन कुमार को जबरन रिटायर कर दिया था। उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे थे। हरियाणा सरकार ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें जबरन रिटायर कर दिया था। 29 जनवरी को उनका आखिरी कार्य दिवस था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed