फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Now there will be strictness in Gurugram, single use plastic will be banned.

Chandigarh-Haryana News: अब गुरुग्राम में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाया जाएगा प्रतिबंध

विज्ञापन
चंडीगढ़। आईटी सिटी गुरुग्राम में अब हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्ती दिखाएगा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार भी सख्त है। ऐसे में प्रदेश के पर्यावरण मंत्री ने गुरुग्राम में पूरी तरह से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच अभियान और अनाधिकृत रूप से भंडारण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने बैठक में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को आदेश दिए कि गुरुग्राम में जो भी प्रमुख बाजार हैं, वहां जांच अभियान चलाया जाएं। अभियान के दाैरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में पहचान बना चुके गुरुग्राम में देश-विदेश की बड़ी कंपनियों के कार्यालय हैं। जागरूकता के अभाव में अभी भी दुकानों, शॉपिंग मॉल, होटल, ढाबों, कई संस्थाओं की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक से तैयार होने वाले प्लास्टिक कैरी बैग का निस्तारण नहीं होता है। ऐसे में प्रदूषण बढ़ रहा है, जोकि भविष्य के लिए घातक है। इस अवसर पर पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण भी बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed