फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Now the recruitment process for 3053 Group C posts has been cancelled

Chandigarh-Haryana News: अब ग्रुप सी के 3053 पदों पर भर्ती प्रक्रिया रद्द , कभी भी हो सकती है सीईटी

विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार से आधिकारिक पत्र मिलने के बाद एचएसएससी देगा नए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

इससे पहले 5600 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया ली जा चुकी है वापस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार की अनुमति से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-सी (तृतीय श्रेणी) के 3053 पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। इससे पहले 5600 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया को वापस लिया जा चुका है। इसके अलावा आयोग के चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है कि सीईटी-2025 के लिए आवेदन करने वाले तैयारी कर लें, कभी भी परीक्षा की तिथि घोषित हो सकती है।
असिस्टेंट ड्राफ्टमैन सिविल के 156 पद, स्टेनो टाइपिस्ट के 246 पद, स्टेनोग्राफर के 517 पद, स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी व डी) के 1075 पद की भर्तियां वापसी ली जाएंगी। इनके अलावा माउंटेड आर्म्ड पुलिस सिपाही के लिए 66, फाॅरेस्टर के 65, ड्राफ्टमैन सिविल के 367, नेटवर्क असिस्टेंट के 16, ऑटो डीजल मैकेनिकल के 319 पद इसमें शामिल हैं। फिटर-प्रेस मैकेनिक के 180, ड्राफ्टमैन मैकेनिकल 4, ड्राफ्टमैन इलेक्ट्रिकल 8, असिस्टेंट आर्कियोलाॅजिस्ट के 10 और मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 24 पद भी आयोग वापस लेगा।
विज्ञापन

5600 सिपाहियों और इन सभी श्रेणियों की रद्द होने वाली भर्ती को मिला लें तो 8653 पदों की भर्ती सरकार ने वापस ले ली है। आयोग ने अभी अधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया है कि इन भर्ती प्रक्रिया में शामिल रहे अभ्यर्थियों को आगे क्या करना होगा। इतना जरूर कहा है कि जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का काम भर्ती प्रक्रिया पर काम करना है। भर्ती वापस लेने का फैसला सरकार के स्तर का है। आधिकारिक जानकारी आने पर ही सब कुछ स्पष्ट होगा। सरकार से अधिकारिक पत्र आने के बाद ही हम नए दिशा-निर्देशों के साथ बताएंगे कि अगली प्रक्रिया कैसे पूरी होगी।

भूपेंद्र चाैहान, सदस्य, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग


-------
आयोग चेयरमैन ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं
एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बुधवार को आयोग कार्यालय में आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फेसबुक पर आयोग की अधिकारिक वेबसाइट का लिंक पोस्ट करते हुए आवेदकों से कहा कि वह सीईटी-2025 की तैयारी कर लें, कभी भी परीक्षा की तिथि घोषित की जा सकती है। वहीं, आयोग के कार्यालय में परीक्षा के प्रश्न-पत्र व दूसरी सामग्री रखने के लिए बाॅक्स आदि भी पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed