{"_id":"6a96d0961936e194ef08bd7d","slug":"mp-raises-questions-about-the-committee-formed-for-guru-ravidas-jayanti-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1111631-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: गुरु रविदास जयंती के लिए गठित समिति पर सांसद ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: गुरु रविदास जयंती के लिए गठित समिति पर सांसद ने उठाए सवाल
विज्ञापन
फोटो -
- वरुण चाैधरी ने कहा- विपक्ष को समिति में जगह नहीं दी गई, सीएम को पत्र लिखकर पुनर्गठन की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने गुरु रविदास की 650वीं जयंती के आयोजन के लिए हरियाणा सरकार की ओर से गठित राज्य स्तरीय समिति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजकर श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान समिति के पुनर्गठन और विस्तार की मांग की है।
चौधरी ने आरोप लगाया कि पांच अगस्त को गठित समिति में सत्तापक्ष के सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और भाजपा नेताओं को जगह दी गई जबकि विपक्ष के किसी प्रमुख नेता को इसमें शामिल नहीं किया गया। कहा कि प्रदेश से अनुसूचित जाति वर्ग के तीन सांसद हैं लेकिन समिति में किसी को स्थान नहीं मिला है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से सभी राजनीतिक दलों के सांसदों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, सामाजिक-धार्मिक प्रतिनिधियों और संगठनों को समिति में शामिल करने की मांग की। चौधरी ने कहा कि जयंती समाज को जोड़ने का अवसर है, राजनीतिक लाभ लेने का नहीं।